menu-icon
India Daily

हैरी पॉटर फैन्स के लिए आया Realme 16 Pro 5G का नया एडिशन, जानें खासियतें

Realme 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. यह हैंडसेट Realme 16 Pro 5G का लिमिटेड एडिशन वेरिएंट है. इस फोन के फीचर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसे ही हैं.

Shilpa Shrivastava
हैरी पॉटर फैन्स के लिए आया Realme 16 Pro 5G का नया एडिशन, जानें खासियतें
Courtesy: Realme

नई दिल्ली: Realme 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. यह हैंडसेट Realme 16 Pro 5G का लिमिटेड एडिशन वेरिएंट है. इस फोन के फीचर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसे ही हैं. इसमें वॉर्नर ब्रदर्स की फैंटेसी फिल्मों से प्रेरित कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्टाइलिश नैनो-एनग्रेव्ड मोटिफ्स और कस्टम यूजर इंटरफेस (UI) थीम्स आदि शामिल हैं.

Realme 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन की कीमत:

Realme 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन की कीमत 62,999 रुपये है. यह 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 62,999 रुपये से शुरू होती है. इसे फ्लिपकार्ट और देश भर के रिटेल स्टोर्स के जरिए सिंगल मैजिक ब्राउन कलर में खरीदा जा सकेगा. यह फोन कलेक्टिबल पैकेजिंग में मिलेगा, जो हॉगवर्ट्स-थीम वाला लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स है. इसमें हॉगवर्ट्स एक्सेप्टेंस लेटर और ट्रेन टिकट, हॉगवर्ट्स क्रेस्ट वाले बुकमार्क, कैरेक्टर पोस्टकार्ड, हॉगवर्ट्स लोगो वाला फोन केस और फोन पिन शामिल हैं.

Realme 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन की खासियत:

यह फोन ब्राउन लेदर फिनिश और आर्गिल-टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ आता है. यह विजार्ड्स चेस जैसा दिखता है. इसके साथ ही हॉगवर्ट्स क्रेस्ट और हैरी पॉटर वर्डमार्क है. फोन में कैमरा आइलैंड का डिजाइन हेडविग जैसा है. इसके साथ ही यूजर्स क्रेस्ट-शेप्ड 3D एम्बॉस्ड आइकन के साथ हैरी पॉटर-प्रेरित थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक्सपीरियंस को दोगुना कर देंगे. इसके अलावा थीम स्टोर के आइकन में सॉर्टिंग हैट है, जबकि कैलकुलेटर ऐप को प्लेटफॉर्म नाइन एंड थ्री-क्वार्टर्स सिंबल से दिखाया गया है. कस्टमाइजेशन के लिए हॉगवर्ट्स-थीम वाले वॉलपेपर भी दिए गए हैं.

Realme 16 Pro 5G हैरी पॉटर एडिशन के फीचर्स:

फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं. इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक है. वहीं, ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 मैक्स 5जी चिपसेट दिया गया है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मौजूद है. 

फोन में 200 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा है. इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.