नई दिल्ली: Amazon ने भारत में अपने सबसे बड़े फेस्टिव शॉपिंग इवेंट की शुरुआत करने जा रहा है. Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज, ग्रॉसरी और रोजमर्रा की कई चीजों को बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.
कंपनी के मुताबिक, कई प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतों में से एक पर खरीदारी का मौका मिल सकता है. इसके अलावा कई बड़े ब्रांड नए प्रोडक्ट भी लॉन्च करेंगे.
Amazon Great Indian Festival के दौरान एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10 फीसद तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. यह ऑफर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर ही मिलेगा. हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट और ऑफर के लिए नियम और शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की पूरी जानकारी देखना जरूरी होगा.
अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए भी इस सेल में अतिरिक्त फायदे होंगे. कंपनी के अनुसार, प्राइम ग्राहकों को चुनिंदा ऑफर्स पर 10% तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. प्राइम मेंबर्स को इस दौरान प्राइम वीडियो पर भी कई फिल्में, वेब सीरीज और दूसरे मनोरंजन कंटेंट देखने को मिलेंगे.
इस बार अमेजन ग्राहकों को AI की मदद से खरीदारी का एक्सपीरियंस बेहतर करने की सुविधा भी देगा. ग्राहक प्रोडक्ट्स की तुलना करने, कीमतों का इतिहास देखने और अपनी जरूरत के हिसाब से सुझाव पाने के लिए AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे ग्राहकों को यह समझने में मदद मिल सकती है कि किसी प्रोडक्ट की मौजूदा कीमत कितनी अच्छी है.
सेल के दौरान ग्राहकों को एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प भी मिलेंगे. स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बड़े घरेलू उपकरणों की खरीदारी करने वालों के लिए ये ऑफर खास तौर पर उपयोगी हो सकते हैं.