menu-icon
India Daily

गाजियाबाद में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी स्कूल वैन पेड़ तोड़कर गिरी 5 फीट नीचे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिर गई. हादसा यह सुबह करीब 7:30 बजे डीएवी स्कूल के पास हुआ.

Shilpa Shrivastava
गाजियाबाद में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी स्कूल वैन पेड़ तोड़कर गिरी 5 फीट नीचे
Courtesy: X

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिर गई. हादसा यह सुबह करीब 7:30 बजे डीएवी स्कूल के पास हुआ. खबरों के अनुसार, वैन पहले सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराई और पेड़ को तोड़ते हुए करीब पांच फीट नीचे सर्विस लेन में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वैन में मौजूद बच्चे डर गए और मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे.

जानकारी के अनुसार, वैन के कंट्रोल से बाहर होने के बाद वह सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूट गया और वैन नीचे सर्विस लेन में जा गिरी. हालांकि, वैन नीचे गिरने के बाद पलटी नहीं. अगर वाहन पलट जाता तो हादसा और गंभीर हो सकता था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Daily 24x7 (@indiadaily24x7_)

राहगीर और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू:

हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. एक राहगीर भी हादसे के समय वैन के काफी करीब था. वाहन को गिरता देखकर वह पहले खुद को बचाने के लिए पीछे हटा, लेकिन कुछ ही पल बाद बच्चों की मदद के लिए वापस लौट आया. उसने वैन की खिड़की खोली और बच्चों समेत अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने में मदद की. इसके बाद आसपास के लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई. वैन का ड्राइवर और अन्य लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वैन के सर्विस लेन में गिरने के बाद भी उसके पलटने से बचने को हादसे में कम नुकसान होने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है. विजय नगर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किस वजह से सड़क से नीचे गया और हादसा कैसे हुआ.

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा:

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वैन को अचानक नियंत्रण खोते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में वाहन पेड़ से टकराकर नीचे सर्विस लेन में गिरता दिखाई दे रहा है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.