menu-icon
India Daily

आजमगढ़ में पत्नी और 2 पुजारियों के हत्यारे का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार शाम को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में अरविंद सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया.

Shilpa Shrivastava
आजमगढ़ में पत्नी और 2 पुजारियों के हत्यारे का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत
Courtesy: X

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार शाम को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में अरविंद सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद हो गया. पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार बच्चों को जान से मारने की धमकी देता रहा.

आजमगढ़ के SSP डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक, आरोपी ने बच्चों को कमरे के अंदर बंद कर रखा था. पुलिस की लगातार समझाने के बावजूद वह बाहर आने को तैयार नहीं हुआ. इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई. पुलिस के मुताबिक, अरविंद ने अपने एक बच्चे को गोली मार दी. बच्चे की जान बचाने के लिए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल:

पुलिस के अनुसार, टीम के अंदर पहुंचने पर आरोपी ने विरोध किया. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरविंद सिंह घायल हो गया. आरोपी और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान अरविंद सिंह और उसके घायल बच्चे की मौत हो गई.

दो बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला:

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कमरे में मौजूद दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऑपरेशन चलाया गया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, SOG और फॉरेंसिक टीम पहुंची. टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं.

5 लोगों की मौत से दहला आजमगढ़:

इस घटना में 5 लोगों की मौत की बात सामने आई है. इनमें आरोपी की पत्नी, दो पुजारी, आरोपी और उसका बेटा शामिल हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह क्या थी और घटनाक्रम की पूरी कड़ी कैसे जुड़ी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.