menu-icon
India Daily

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

रविवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. औसतन अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली, हालांकि यह अभी भी सामान्य स्तर से करीब 2.2 डिग्री कम रहा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
Courtesy: Pinterest

अमृतसर: पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कुछ जिलों में गरज चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि यह बदलाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इससे तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा और बरनाला जिलों में सोमवार को मौसम सक्रिय रह सकता है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने इन जिलों के लिए निगरानी श्रेणी का अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य बना रह सकता है.

रविवार को बढ़ा तापमान

रविवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. औसतन अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली, हालांकि यह अभी भी सामान्य स्तर से करीब 2.2 डिग्री कम रहा. राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पटियाला में महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, चंडीगढ़, बठिंडा, रूपनगर, लुधियाना और अमृतसर में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा. जालंधर, गुरदासपुर, रोपड़, होशियारपुर और संगरूर जैसे जिलों में भी गर्मी का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया गया.

अगले कुछ दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

  • 15 जून को दक्षिण और दक्षिण पश्चिम पंजाब के आठ जिलों बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा और बरनाला में गरज चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
  • 16 जून को पूरे पंजाब में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने का अनुमान है. किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
  • 17 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और गर्मी का असर फिर बढ़ने लगेगा.
  • वहीं 18 जून को मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश की कोई खास संभावना नहीं दिख रही है और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश का यह दौर अल्पकालिक रहेगा और सप्ताह के मध्य तक पंजाब में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ने के संकेत हैं.