menu-icon
India Daily

'उसे बुलाओ वरना कूद जाऊंगा...', गर्लफ्रेंड से शादी की जिद किए घंटों टावर पर डटा रहा युवक

झारखंड के गढ़वा में आदित्य कुमार नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने कूदकर जान देने की धमकी दी और युवती को बुलाने की जिद करता रहा. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
'उसे बुलाओ वरना कूद जाऊंगा...', गर्लफ्रेंड से शादी की जिद किए घंटों टावर पर डटा रहा युवक
Courtesy: Grok AI

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां आदित्य कुमार नाम का युवक अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी और बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र की है. स्थानीय लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही खरौंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा.

क्या है पूरा मामला?

वहां के लोगों के मुताबिक आदित्य कुमार उसी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता था. जब उसकी बात नहीं बनी तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया. ऊंचाई पर खड़े होकर वह लगातार प्रेमिका को बुलाने और शादी करवाने की मांग करता रहा. साथ ही उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह टावर से कूद जाएगा.

कैसे उतारा गया नीचे?

घटना के दौरान कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पुलिस प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की थी. काफी मशक्कत के बाद युवती को मौके पर बुलाया गया. युवती के पहुंचने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और पुलिस तथा स्थानीय लोगों के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया.

आखिरकार घंटों की कोशिश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोगों का क्या है कहना?

स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़वा जिले और झारखंड के अन्य इलाकों में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे पहले 2 मई 2026 को रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव में असदुल्ला अंसारी नाम का युवक भी अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. उस मामले में भी प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया था.