menu-icon
India Daily

गढ़वा में प्रेमी जोड़ा घर में पकड़ा गया, गांव वालों ने पारंपरिक तरीके से कराई शादी; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

झारखंड के गढ़वा जिले में गर्लफ्रेंड के घर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की गांव वालों ने परिवार की सहमति से शादी करा दी. अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Dhiraj Kumar Dhillon
गढ़वा में प्रेमी जोड़ा घर में पकड़ा गया, गांव वालों ने पारंपरिक तरीके से कराई शादी; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Courtesy: Google

 

झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. देर रात को जिले के एक गांव में जब युवक जब गर्ल फ्रेंड के साथ उसके घर में पकड़ा गया तो गांव वालों ने न तो उसके साथ कोई मारपीट की और न ही पुलिस से शिकायत. गांव वालों मिलकर दोनों की शादी का निर्णय लिया और उनके परिवारों की रजामंदी से दोनों के फेरे करा दिए. बताया जा रहा है जोड़े के लंबे समय से प्रेम संबंध थे. रविवार को देर रात युवक जब अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने उसके घर गया तो गांव वालों की इसकी जानकारी हो गई, गांव वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया.

युवक-युवती ने जताई थी शादी करने की इच्छा

गांव में इस मामले को लेकर तनाव व्याप्त हो गया. दोनों परिवारों के रिश्तेदारों ने मामले में कई दौर की बैठकें की आखिर इस मसले का हल निकाल लिया लिया. दरअसल मामले में गांव वालों ने जब युवक और युवती से बात की तो उन्होंने शादी करके साथ रहने की इच्छा जाहिर की, इस पर उनके परिवार वालों की राय ली गई, दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए. उसके बाद गांव वालों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी.

वायरल हो रहा है शादी का वीडियो

सोमवार को हुई इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपल शादी की पारंपरिक रस्में निभाते और एक-दूसरे के गले में माला पहनाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं विदाई की एक क्लिप भी लोकल लेबल पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हा अपने साथ दुल्हन को ले जाता दिख रहा है.

इसलिए चर्चा में आया मामला

आपत्तिजनक स्थि‌ति में पकड़े जाने के बाद जाने के बाद कैसे खुशी-खुशी दोनों परिवार शादी की रस्में निभा रहे हैं, इसके चलते मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां लोग तरह- तरह की बातें कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे पुलिस और कोर्ट के दखल के बिना आपसी समझ और सामाजिक सहमति से मामला सुलझाने का अच्छा उदाहरण भी बता रहे हैं.