menu-icon
India Daily

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, 11 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है. रुक-रुककर हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. लेकिन कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया.

Shilpa Shrivastava
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, 11 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है. रुक-रुककर हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. लेकिन कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई. कई जगहों पर पानी भर गया और लोगों के वाहन भी फंस गए.

बुधवार को भी दिल्ली में बारिश हुई थी. कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश दर्ज की गई. येलो अलर्ट के बावजूद उमस कम नहीं हुई. नमी और तापमान के कारण लोगों को करीब 45 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई.आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और तापमान सामान्य से कम रहेगा. लोग सावधानी बरतें और जलभराव वाले इलाकों से बचें.

ह्यूमिडिटी 74 से 100 प्रतिशत के बीच थी. सबसे ज्यादा बारिश लोधी रोड पर 38.7 मिमी हुई. सफदरजंग में 15.6 मिमी, पालम में 1.4 मिमी और आयानगर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

जानें आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त तक दिल्ली में रोजाना बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बृहस्पतिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. तापमान सामान्य से कम रहेगा और 34 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा. दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को लगातार पांचवें दिन AQI 69 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. आगे भी हवा अच्छी रहने का अनुमान है.