menu-icon
India Daily

फुकेत से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट के साथ हादसा, कई यात्री घायल

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट जबरदस्त टर्बुलेंस के कारण 300 फीट नीचे गिर गई. इससे कुछ यात्री घायल हो गए.

Shilpa Shrivastava
फुकेत से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट के साथ हादसा, कई यात्री घायल
Courtesy: ANI X

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट जबरदस्त टर्बुलेंस के कारण नीचे गिर गई. इससे कुछ यात्री घायल हो गए. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट के अनुसार विमान करीब 300 फीट नीचे आया. फ्लाइट सुबह 8:25 बजे फुकेत से रवाना हुई और सुरक्षित रूप से 11:50 बजे दिल्ली पहुंच गई. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित उतरे. इस हादसे को लेकर एयर इंडिया का भी बयान सामने आया है. 

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए. अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं.

मेडिकल स्टाफ कर रहा घायल यात्रियों की जांच:

एयर इंडिया ने बताया कि जिन्हें चोटें आई हैं, उनन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है.

बता दें कि मंगलवार को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक टर्बुलेंस के कारण विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया. इस घटना में कम से कम 12 यात्री और क्रू मेंबर्स हल्के घायल हुए.

एयरपोर्ट पर नजारा:

एयरलाइन ने चोटों को हल्की बताया, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से आए वीडियो में कुछ यात्रियों को व्हीलचेयर पर ले जाते दिखाया गया. एक पुरुष यात्री के चेहरे और सिर पर पट्टी बंधी थी. एक महिला क्रू मेंबर के गले में कॉलर लगाकर व्हीलचेयर पर ले जाया गया.