IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों, मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. कई प्रमुख खिलाड़ी अपने देश की राष्ट्रीय टीमों के लिए खेलने के चलते प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं. इससे इन टीमों को बड़ा झटका लगा है और कुछ टीमों ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों को शामिल किया है, जबकि कुछ ने इसकी जरूरत नहीं समझी. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट और हालात.
IPL 2025 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने जगह बनाई है. लेकिन प्लेऑफ शुरू होने से पहले ही इन टीमों को अपने कुछ अहम खिलाड़ियों की कमी खल रही है.
मुंबई इंडियंस को तीन बड़े खिलाड़ियों की कमी झेलनी पड़ रही है. विल जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हो गए हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश और रायन रिकेल्टन साउथ अफ्रीका की WTC फाइनल टीम का हिस्सा हैं. MI ने इनकी जगह श्रीलंका के चरिथ असलंका, इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन और जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की कमी खलेगी, जिनकी जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को लिया गया है. इसके अलावा, इंग्लैंड के जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट को शामिल किया गया है, क्योंकि बेथेल भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं.
गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के जोस बटलर की जगह श्रीलंका के कुसल मेंडिस को टीम में लिया है. हालांकि, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं चुना गया, क्योंकि टीम में पहले से ही जेराल्ड कोएट्जी और अरशद खान मौजूद हैं.
मुंबई इंडियंस
पंजाब किंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
गुजरात टाइटंस