Himanta Biswa Sarma CM Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. NDA गठबंधन की राज्य में बड़ी जीत के बाद इन्हें विधायी दल का नेता चुना गया. यहां पर NDA तीसरी बार सत्ता में आ रही है. बता दें कि असम विधानसभा में 126 सीटों में से असम में NDA ने 102 सीटें जीतीं. इसमें से बीजेपी की सीटें 82 हैं.
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. इनके अलावा, 22 NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, BJP के वरिष्ठ नेता, विदेशी राजदूत, उद्योगपति और धार्मिक नेता सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.
07:06:33 AM
शपथ ग्रहण समारोह खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में होगा. यहां हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों के लिए अलग-अलग बैठने की जगहें, सुरक्षा व्यवस्था, बड़ी LED स्क्रीन और सांस्कृतिक मंच तैयार किए गए हैं.
07:06:23 AM
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, हिमंत बिस्वा सरमा और चुने हुए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
07:06:15 AM
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.
07:06:05 AM
NDA गठबंधन ने असम विधानसभा में 126 सीटों में से असम में NDA ने 102 सीटें जीतीं. इसमें से बीजेपी की सीटें 82 हैं.