इतिहास की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह चाहे अच्छा हो या बुरा, खुद को दोहराने का रास्ता ढूंढ ही लेता है. जिस जगह पर एक सदी पहले दुनिया का नक्शा बदला था, उसी वर्साय पैलेस में आज फिर से वही हुआ. लाखों मौतों और दो विश्व युद्धों की यादें ताजा करते हुए अमेरिका और ईरान ने शांति का समझौता कर लिया है. मध्य पूर्व के लोग, जिन्होंने सालों से तनाव और युद्ध की आहट सुनी है, अब उम्मीद और आशंका के बीच खड़े हैं. क्या यह समझौता वाकई शांति लाएगा या फिर पुरानी गलतियों को दोहराएगा?
28 जून 1919 को वर्साय पैलेस में वर्साय संधि पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसने प्रथम विश्व युद्ध का अंत किया. अब ठीक 107 साल बाद 18 जून 2026 को उसी महल में अमेरिका-ईरान समझौता हुआ. कई लोग दावा कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस मौके को जानबूझकर चुना, जो इतिहास से सीधा जुड़ा लगता है.
वर्साय संधि में जर्मनी पर भारी शर्तें थोपी गईं. जमीन छीनी गई, भारी हर्जाना वसूला गया और सेना छोटी कर दी गई. इससे जर्मनी में गुस्सा बढ़ा, जिसका फायदा एडोल्फ हिटलर ने उठाया. हिटलर का मानना था कि यह जर्मनी के साथ अन्याय हुआ है. इतिहास का हर पन्ना इस बात की गवाही देता है कि अंजाम बहुत खौफनाक था. दूसरे विश्व युद्ध में 7-8 करोड़ लोग मारे गएं. आज लोग इसी वजह से वर्साय को ‘पनौती’ मानते हैं.
1919 में एक तरफा शर्तें थीं, लेकिन 2026 की डील दोनों पक्षों की सहमति से हुई है. इसका मकसद युद्ध रोकना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना और ईरान को परमाणु हथियार न बनाने देना है. ईरान को तेल निर्यात और प्रतिबंधों में राहत मिलने की उम्मीद है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है. मध्य पूर्व में तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता लाने की कोशिश है. लेकिन इतिहास गवाह है कि वर्साय जैसी जगह पर हुए समझौते हमेशा स्थायी शांति नहीं लाए. दुनिया अब देख रही है कि यह नई डील कितनी मजबूत साबित होती है.