menu-icon
India Daily

Awarapan 2 में इमरान हाशमी को मिली 12 करोड़ फीस? दिशा पाटनी और शबाना आजमी की रकम भी आई सामने

आवारापन 2 में इमरान हाशमी शिवम के किरदार में लौट रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 12 करोड़ रुपये फीस मिली है. दिशा पाटनी और शबाना आजमी की फीस भी सामने आई है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Awarapan 2 में इमरान हाशमी को मिली 12 करोड़ फीस? दिशा पाटनी और शबाना आजमी की रकम भी आई सामने
Courtesy: X

इमरान हाशमी की यादगार फिल्म आवारापन का दूसरा हिस्सा जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है. फिल्म में वह फिर शिवम का किरदार निभाएंगे. इस बीच स्टारकास्ट की फीस को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. इसमें इमरान की फीस 12 करोड़ रुपये बताई गई है. वहीं दिशा और शबाना की रकम भी चर्चा में है.

शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी

आवारापन भले ही रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन इमरान हाशमी का शिवम वाला किरदार दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखा गया. फिल्म में उनके किरदार के दर्द और भावनाओं ने लोगों को प्रभावित किया और समय के साथ यह फिल्म कल्ट-क्लासिक के तौर पर पहचानी जाने लगी. अब करीब 19 साल बाद आवारापन 2 में इमरान उसी किरदार की कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे. इस बार उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी, जबकि पूरन गब्बी, सुविंदर विक्की और विजयंत कोहली भी फिल्म का हिस्सा हैं.

इमरान की फीस 12 करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आवारापन 2 के लिए इमरान हाशमी को करीब 12 करोड़ रुपये फीस दी गई है. रिपोर्ट में इसे उनकी पहली फिल्म की फीस से करीब 10 गुना ज्यादा बताया गया है. वहीं दिशा पाटनी को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये मिले हैं. शबाना आजमी की फीस 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. फिल्म का कुल बजट करीब 25 से 30 करोड़ रुपये होने की बात भी सामने आई है. हालांकि इन सभी आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट और विशेष भट्ट की ओर से फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

आवारापन 2 की हाइप कितनी मजबूत?

फिल्म की रिलीज से पहले आवारापन 2 को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा जरूर है लेकिन शुरुआती हाइप को लेकर तस्वीर बहुत मजबूत नजर नहीं आ रही. फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को लेकर वैसी चर्चा देखने को नहीं मिली, जैसी पहले हिस्से के साथ समय के साथ बनी थी. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शिवम के रूप में इमरान हाशमी की वापसी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएगी? फिल्म की स्टारकास्ट और पुरानी यादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई कैसी रहती है, इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिलेगा.