menu-icon
India Daily

ट्रंप का बड़ा ऐलान, गाजा में हमास सौंपेगा हथियार; इजराइल वापस लेगा सैनिक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को गाजा में एक बड़ा समझौता होने की घोषणा की है. इस समझौते के तहत हमास हथियार सौंप देगा और इजराइल अपनी सेना गाजा से वापस ले लेगा.

Shilpa Shrivastava
ट्रंप का बड़ा ऐलान, गाजा में हमास सौंपेगा हथियार; इजराइल वापस लेगा सैनिक
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को गाजा में एक बड़ा समझौता होने की घोषणा की है. इस समझौते के तहत हमास हथियार सौंप देगा और इजराइल अपनी सेना गाजा से वापस ले लेगा. ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक बताया, लेकिन साथ ही कहा कि अभी कई बाधाएं, शर्तें और लंबा समय लग सकता है. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता 9 महीने पहले हुए अमेरिका प्रायोजित सीजफायर का अगला चरण है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समझौता चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. जैसे-जैसे हथियार जमा होते जाएंगे, इजराइल की सेना वापस आएगी. अंतरराष्ट्रीय स्थिरता बल और नई फिलिस्तीनी पुलिस गाजा को सुरक्षित बनाएंगे.” चलिए जानते हैं समझौते की मुख्य बातें-

समझौते की मुख्य बातें:

हमास का इस समौझेते पर रुख:

हमास ने अभी तक इस समझौते पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. पहले हमास ने कहा था कि पहले चरण लागू होने के बाद ही हथियारों पर चर्चा होगी. हमास का मूल चार्टर इजराइल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की बात करता है. वहीं, इस महीने की शुरुआत में हमास ने गाजा में अपनी सरकार भंग कर दी थी और संयुक्त राष्ट्र समर्थित टेक्निकल कमेटी को सत्ता सौंपने की तैयारी कर ली थी.

कब शुरू हुआ था गाजा:

गाजा में युद्ध अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था, जब हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था. इसमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बनाया गया था. इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में 73,000 से ज्यादा लोग मारे गए. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता गाजा को सुरक्षित और पुनर्निर्माण के रास्ते पर ले जाएगा. हालांकि, दोनों पक्षों से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.