share--v1

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हड्डियां, किन प्रोजेक्ट पर मंडराया खतरा?

दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और उनके हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं. एक्ट्रेस की सर्जरी होनी है जिस बात की जानकारी खुद उनके पति विवेक दहिया ने दी है.

auth-image
India Daily Live

नई दिल्ली: 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' की विद्या या फिर 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता तो आपको याद ही होगी. जी हां इसका रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के साथ एक दुर्घटना हो गई है. एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इशिता के एक्सीडेंट की जानकारी उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं जिसके बाद उनके हाथ की सर्जरी होगी. दिव्यंका के फैंस इस खबर को सुनकर परेशान हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी की हेल्थ की जानकारी उनकी पीआर टीम ने देते हुए लिखा- 'हमें यह घोषणा करते हुए काफी दुख हो रहा है कि विवेक जो कल लाइव सेशन करने वाले थे वो अब अगली मिलने वाली सूचना तक पोस्टपोन कर दी गई है. दिव्यांका का कुछ घंटे पहले एक्सीडेंट हुआ है और अब वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उनके पति भी विवेक उनके साथ हैं. हम सब दिव्यंका के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. 

वहीं अब एक्ट्रेस की इस सर्जरी के बाद उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट रुक सकते हैं. हालांकि, अभी हाल ही में एकट्रेस को 'अद्श्यम- द इंविस्बिल हीरोज' देखा गया, इसमें दिव्यांका अंडरकवर एंजेंट के रूप में नजर आईं.

Also Read