menu-icon
India Daily

Dinesh Mangaluru Death: केजीएफ के फेमस स्टार दिनेश मंगलुरु का निधन, कन्नड़ सिनेमा में छाया शोक का साया!

Dinesh Mangaluru Death: वरिष्ठ कन्नड़ एक्टर दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है. केजीएफ, राणा विक्रमा और स्लम बाला जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर दिनेश ने कन्नड़ फिल्म जगत में बहुमुखी योगदान दिया. उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस शोक में हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
Dinesh Mangaluru Death: केजीएफ के फेमस स्टार दिनेश मंगलुरु का निधन, कन्नड़ सिनेमा में छाया शोक का साया!
Courtesy: Social Media

Dinesh Mangaluru Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान कलाकार को खो दिया है. दिनेश मंगलुरु, जो अपने सशक्त सहायक और नकारात्मक किरदारों के लिए मशहूर थे, का सोमवार को उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. बता दें की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को साइड-इम्पैक्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेंगलुरु लाया गया था. उनके निधन की खबर से उनके फैंस और कन्नड़ फिल्म जगत गहरे शोक में हैं. 

उनके पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कुंदापुर से बेंगलुरु भेजा जा सकता है, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दिनेश मंगलुरु ने कन्नड़ सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें केजीएफ, राणा विक्रमा, अंबारी, सवारी, इंथी निन्ना प्रीतिया, आ दिनागलु, स्लम बाला शामिल हैं. पर्दे पर उनकी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें कन्नड़ दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाया है.

पर्दे के पीछे भी योगदान

एक्टर बनने से पहले दिनेश मंगलुरु ने कला डायरेक्टर के रूप में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में लंबा करियर बनाया. उन्होंने कई फिल्मों में अहम योगदान दिया, जिनमें प्रार्थना, तुगलक, बेट्टादा जीवा, सूर्यकांति, जस्ट पास (35/100), नानू नन्ना कनासु, मोदालसाला, वीरा मदकारी, वायुपुत्र, रावण, दारोड, स्लम बाला शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स में उनके योगदान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सम्मानित और भरोसेमंद कलाकार के रूप में स्थापित किया है.

कन्नड़ सिनेमा जगत में शोक

दिनेश मंगलुरु के निधन की खबर फैलते ही कई सहकर्मियों और कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उनके योगदान को याद करते हुए कई कलाकारों ने कहा कि, 'दिनेश मंगलुरु ने कन्नड़ सिनेमा को यादगार किरदार और बहुमुखी प्रतिभा दी. उनके अभिनय और समर्पण को हम हमेशा याद रखेंगे.'