menu-icon
India Daily

VIRAL VIDEO: चॉकलेट देकर रुलाया, फिर बॉक्स के अंदर निकला कुछ ऐसा खुशी से झूम उठे कर्मचारी! कंपनी के इस अंदाज ने जीता दिल

यूएई की एक कंपनी ने गिफ्ट बॉक्स के जरिए कर्मचारियों को हैरान कर दिया. किसी को आईफोन मिला तो किसी को चॉकलेट, लेकिन आखिर में सभी के हाथ में आईफोन ही आया.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
VIRAL VIDEO: चॉकलेट देकर रुलाया, फिर बॉक्स के अंदर निकला कुछ ऐसा खुशी से झूम उठे कर्मचारी! कंपनी के इस अंदाज ने जीता दिल
Courtesy: instagram.com/haseena_nishad/reels/

सोशल मीडिया पर इन दिनों यूएई की एक कंपनी का गिफ्ट देने का अनोखा तरीका खूब वायरल हो रहा है. कर्मचारियों के सामने कई गिफ्ट बॉक्स रखे गए, जिनमें किसी में आईफोन था तो किसी में चॉकलेट. शुरुआत में चॉकलेट पाने वाले कर्मचारी थोड़े मायूस दिखे, लेकिन थोड़ी देर बाद कंपनी ने ऐसा दांव चला कि सबके चेहरे खिल उठे और आखिर में हर किसी के हाथ में आईफोन आ गया.

गिफ्ट बॉक्स से शुरू हुई ये दिलचस्प कहानी

यह पूरा किस्सा उस वक्त शुरू हुआ जब कंपनी ने अपने कर्मचारियों के सामने एक टेबल पर ढेर सारे गिफ्ट बॉक्स सजा दिए. हर कर्मचारी को बिना यह जाने कि अंदर क्या रखा है, एक-एक बॉक्स उठाने को कहा गया. किसी को खोलने पर चमचमाता आईफोन दिखा, तो किसी के बॉक्स से सिर्फ चॉकलेट निकली, जिससे माहौल में उत्सुकता और हल्की मायूसी दोनों घुल गईं.

चेहरे पर उतर आई खुशी और मायूसी-VIRAL VIDEO

वीडियो में साफ नजर आता है कि जैसे-जैसे बॉक्स खुलते गए, कर्मचारियों के भाव भी बदलते गए. आईफोन पाने वालों की खुशी छुपाए नहीं छुप रही थी, जबकि चॉकलेट पाने वाले कर्मचारी कुछ पल के लिए उदास से दिख रहे थे. उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि यह सिर्फ शुरुआत है और असली सरप्राइज अभी बाकी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Haseena Nishad (@haseena_nishad)

तभी बदल गया पूरा गेम

कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह पलट गया. कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निशाद खुद उन कर्मचारियों के पास पहुंचीं, जिन्हें चॉकलेट मिली थी. उन्होंने एक-एक करके सभी को भी आईफोन थमा दिया. यह देखते ही कर्मचारियों की बांछें खिल गईं और पूरा दफ्तर तालियों और मुस्कुराहटों से गूंज उठा.

किस कंपनी की है यह वायरल कहानी

यह पूरा वाकया यूएई की मैनपावर सप्लाई कंपनी वर्ल्ड स्टार मैनपावर से जुड़ा है. कंपनी के संस्थापक निशाद हुसैन और उनकी पत्नी व मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निशाद ने यह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते ही यह तेजी से लोगों के बीच फैल गया और कई लोगों ने कंपनी के इस अंदाज की जमकर तारीफ की.

टीमवर्क और मेहनत को दिया श्रेय

वीडियो के साथ हसीना निशाद ने एक भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा कि कंपनी की असली सफलता उसके कर्मचारियों की मेहनत, सकारात्मक सोच और सामूहिक ताकत से ही मुमकिन हो पाती है. उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने और आगे बढ़ने के हर मौके को दिल खोलकर अपनाने की सीख भी दी.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे शानदार तोहफे

कर्मचारियों को महंगे तोहफे देने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी दुनिया के कई देशों में कंपनियां अपने कर्मचारियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए आईफोन जैसे कीमती गिफ्ट बांट चुकी हैं, जिससे कर्मचारियों का हौसला और जुड़ाव दोनों बढ़ता है.