menu-icon
India Daily

दोस्त की बीवी को हुआ कैंसर, बाइक चुराकर पैसे बनाए और कराने लगा इलाज

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. एक शख्स बीते कुछ दिनों बाइक की चोरी करके उसे अलग-अलग शहर में बेच देता था. अब जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने चोरी की हैरान करने वाली वजह बताई है. दरअसल अशोक नाम का आरोपी बाइक चोरी के पैसे से दोस्त की कैंसर पेशेंट पत्नी का इलाज कर रहा था.

India Daily Live
दोस्त की बीवी को हुआ कैंसर, बाइक चुराकर पैसे बनाए और कराने लगा इलाज
Courtesy: Social Media

बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाइक चोर ने अपने सारे पैसे कैंसर से पीड़ित एक महिला की इलाज में खर्च कर दिए. बेंगलुरू पुलिस को जांच में पता चला कि शहर में एक बाइक चोर ने अपने सारे पैसे कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति के इलाज में खर्च कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक उर्फ एप्पल बेंगलुरु में फल बेचने वाले एक व्यक्ति था, जो आसानी से पैसे कमाने के लिए बाइक चोर बन गया. अशोक KTM और पल्सर बाइक को निशाना बनाया और उसे शहर के अलग-अलग स्थानों पर बेच देता था.

हालही में अशोक और उसके साथी सतीश ने बेंगलुरु के गिरी नगर में एक साफ्टवेयरल इंजीनियर की बाइक चुराई थी. इस मामले की जांच करने पर बेंगलुरू पुलिस को पता चला कि अशोक एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी के 15 मामले दर्ज हैं. वह एक महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था और एक अन्य अपराध में पकड़ा गया.

बाइक चोर की दरियादिली

आगे की पूछताछ में अशोक ने पुलिस से बताया कि उसने बाइक चोरी से कमाए गए सारे पैसे अपने दोस्त की पत्नी के इलाज में खर्च कर दिया. जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. उसने बताया कि जब उसकी पत्नी ने चोरी करने के लिए उसे छोड़ दिया था. तो इन्हीं दोनों ने उनकी देखभाल की. इस बीच, दूसरा आरोपी सतीश भी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या और डकैती समेत 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. दोनों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी की बाइक बेचता था. दोनों के पास से दस बाइक बरामद की गई हैं.

बाइक चुराकर पैसे बनाए और कराने लगा इलाज

जानकारी के मुताबिक जब से आरोपी अशोक की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई तब से वह काफी परेशान रहने लगा था. वह नहीं चाहता था कि उसके दोस्त की पत्नी उसे छोड़कर जाए. भले उसका कारण बीमारी ही क्यों ना हो इसलिए वो चोरी करके सारे पैसे उसकी इलाज के लिए दे देता था.