अक्सर रील को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल होते देखा जाता है. तो कभी रील के गिरफ्त में लोगों को आते देखा गया है लेकिन इस बार रील ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे सुनने के सब कहते हैं. रील बनाने का सही फायदा यहां हुआ है. यह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का जहां करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से निकल कर मंदिर तक गई लेकिन वो 5 दिनों तक लौट कर नहीं आई. प्रशासन परिवार ने पूरी हिम्मत हार ली थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि चारों ओर इस खबर की चर्चा हो रही है.
दरअसल झांसी की रहने वाली यह रहने वाली रति नाम की बुजुर्ग महिला अपने घर से निकल कर मंदिर गई थी लेकिन काफी देर होने तक अपने घर वापस नहीं लौटी. कुछ देर तक परिवार को लगा कि वे शायद पास के किसी रिश्तेदार के यहां गई होंगी लेकिन पूछताछ करने पर वहां से रति की कोई जानकारी नहीं मिली. फिर इसकी शिकायत झांसी पुलिस से की गई. करीब 5 दिन तक बुजुर्ग महिला की तलाश की गई लेकिन विशेष परिणाम किसी के हाथ नहीं लगा. क्योंकि यह बुजुर्ग महिला झांसी से भटकते-भटकते दिल्ली पहुंच गई थी.
वहीं राजस्थान के सालासर से बालाजी के दर्शन कर लौट रहे अनुज गुप्ता जब ट्रेन से स्टेशन पर उतरे तो उनकी नजर उस बुजुर्ग महिला पर गई जो सिसक रही थी. ऐसा लग रहा था जैसे वो गुम होकर यहां पहुंची है फिर अनुज ने बुजुर्ग रति से पूछा तो झांसी के अलावा कुछ नहीं बता पा रही थीं. तब अनुज ने काफी सूझबूझ से काम लेते हुए बुजुर्ग महिला के लिए झांसी की ट्रेन में सेकंड एसी का टिकट खरीदा और फिर महिला के साथ उनके गुम होने का वीडियो रील बना कर उस बुजुर्ग महिला को ट्रेन में बिठा दिया . इस दौरान अनुज ने उस रील में महिला, ट्रेन, सीट सहित सभी जानकारी के साथ एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया.
@dmjhansi1 @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw मेरे जानकार अनुज गुप्ता जी को ये बुजुर्ग सालासर जी से आते हुए लोहारू स्टेशन से मिली, इन्हें बस ये पता है की ये झांसी से है। pic.twitter.com/90hpM3EO44
— Kamal-On mission (@kamalksharma777) July 21, 2024
संयोग से बुजुर्ग महिला की पोती ने उसी शाम को उस रील को सोशल मीडिया पर देख लिया. उसके बाद तो मानो उनके परिवार ने राहत की सांस ली हो. बीते सोमवार को महिला का पूरा परिवार झांसी स्टेशन पर उनकी स्वागत के लिए पहुंच गया. हालांकि इस बीच दिल्ली और झांसी की रेलवे पुलिस दोनों महिला को संपर्क में थी. इसलिए परिवार को स्टेशन से महिला को रिसीव करने में कोई दिक्कत नहीं हुई.
वहीं बुजुर्ग महिला के मिलने के बाद से उनका पूरा परिवार बिजनेसमैन अनुज की तारीफ और आभार करते नहीं थक रहे हैं. महिला की पोती नव्या ने बताया कि 'यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, अनुज सर हमारे लिए भगवान द्वारा भेजे गए हैं. हमारा पूरा परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा.'