मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में 58 वर्षीय राष्ट्रपति 100 किलो वजन का बेंच प्रेस करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने यह वजन एक या दो बार नहीं, बल्कि लगातार 20 बार उठाया. सैन्य इकाई के दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने सैनिकों और अधिकारियों के सामने यह कारनामा किया.
वायरल वीडियो में राष्ट्रपति पहले अपना सूट का जैकेट उतारते हैं और फिर बेंच पर लेटकर वजन उठाना शुरू कर देते हैं. वह काफी आसानी से 100 किलो का वजन उठाते दिखाई देते हैं. आसपास मौजूद अधिकारी और सैनिक उन्हें देखते रहे. लिफ्ट पूरी करने के बाद राष्ट्रपति ने वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और फिर अपना जैकेट पहन लिया.
मंगोलिया के राष्ट्रपति उख़नागीन ख़ुरेलसुख का ऐसा दमदार अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। 100 किलो वजन के साथ 20 बेंच प्रेस रेप्स लगाकर उन्होंने अपनी फिटनेस और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। #Mongolia #Khurelsukh #Fitness #BenchPress #ViralNews #IndiaDaily24x7 pic.twitter.com/0HbeoTtO9e
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) September 11, 2026
उखनागिन खुरेलसुख 2021 से मंगोलिया के राष्ट्रपति हैं. राजनीति में आने से पहले वह मंगोलियाई पीपुल्स आर्मी में सेवा दे चुके हैं. उनका जुड़ाव फिटनेस से भी रहा है. उन्हें बॉडीबिल्डिंग और मार्शल आर्ट्स में रुचि के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि 58 साल की उम्र में उनका 100 किलो वजन उठाना लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया.
राष्ट्रपति सैन्य इकाई के दौरे पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने अपना सूट उतारकर अचानक बेंच प्रेस करने का फैसला किया. अधिकारियों और सैनिकों के सामने उन्होंने 100 किलो वजन के 20 रेप पूरे किए. इसके बाद उन्होंने सामान्य अंदाज में लोगों से हाथ मिलाया और वापस अपना सूट पहन लिया.
उखनागिन खुरेलसुख की पहचान सिर्फ राजनीति और सेना तक सीमित नहीं है. वह गिटार भी बजाते हैं और Pals नाम के एक रॉक बैंड से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा वह मंगोलिया में Harley-Davidson प्रशंसकों के क्लब के संस्थापक भी हैं. राष्ट्रपति का यह अलग अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
100 किलो वजन को 20 बार बेंच प्रेस करने वाला वीडियो Instagram, Facebook और X समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग राष्ट्रपति की फिटनेस और उनकी ताकत की तारीफ कर रहे हैं.