चंडीगढ़: Apple के iPhone को खरीदने का सपना देखने वालों के लिए सोशल मीडिया पर एक अनोखी खबर वायरल हो रही है. एक शख्स ने iPhone का लंगर लगाने का ऐलान किया है. इस व्यक्ति ने दावा किया है कि इस प्रोग्राम में लकी ड्रॉ के जरिए चुने गए लोगों को iPhone दिए जाएंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, 22 सितंबर को चंडीगढ़ में iPhone लंगर का आयोजन किया जाएगा. यह ऐलान राजा डी किंग नाम के शख्स ने किया है. वीडियो में व्यक्ति ने कहा है कि प्रोग्राम में लोगों के नाम सभी के सामने निकाले जाएंगे. वहीं, जो भी लोग चुने जाएंगे उन सभी को आईफोन दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा है कि कार्यक्रम में सभी लोगों का स्वागत है.
चंडीगढ़ में ‘iPhone Langar’ को लेकर राकेश त्रेहान उर्फ राजा डी किंग ने 22 सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच iPhone वितरण की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों के लिए वितरण होगा और पंजाब के 10 अन्य शहरों की तारीखों का ऐलान भी 22 सितंबर को किया जाएगा।… pic.twitter.com/4ECb0FHdY8
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) September 19, 2026Also Read
जानकारी के मुताबिक, प्रोग्राम में शामिल लोगों में से लकी ड्रॉ के जरिए नाम चुने जाएंगे. जिन लोगों का नाम निकलेगा, उन्हें मौके पर ही iPhone देने की बात कही गई है. पहले तो चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों को शामिल किए जाने की बात कही गई है. इसके बाद दूसरे शहरों के लोगों के लिए भी iPhone वितरण किए जाने का दावा किया गया है.
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि इस प्रोग्राम में iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल बांटे जाएंगे. हालांकि, किस मॉडल की कितनी संख्या होगी और सेलेक्शन सिस्टम पर निर्भर करेगा. इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.
राजा डी किंग के अनुसार, इससे पहले वह पेट्रोल लंगर और सोने के सिक्कों जैसे कार्यक्रम भी आयोजित कर चुके हैं. अब iPhone लंगर का ऐलान किया गया है. फिलहाल यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए गए दावों पर आधारित है. कार्यक्रम में जाने वाले लोगों को आयोजक की ओर से जारी आधिकारिक नियम, स्थान और चयन प्रक्रिया की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए.