menu-icon
India Daily

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में बदमाशों का तांडव, हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए सिपाही की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही शहीद हो गया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया.

anvi shukla
Edited By: Anvi Shukla
Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में बदमाशों का तांडव, हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए सिपाही की गोली मारकर हत्या
Courtesy: social media

Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कानून के रखवाले ही अपराधियों की गोली का शिकार बन गए. पुलिस एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी, तभी बीच रास्ते में उसका गिरोह पुलिस टीम पर हमला कर देता है. पहले पथराव होता है और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो जाती है.

इस हमले में हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने पूरी योजना के तहत पुलिस पर धावा बोला. इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने भी पुलिस पर फायरिंग की. गोली लगने से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया.

योगी सरकार पर उठे सवाल

इस वारदात ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब वर्दीधारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? एक यूजर ने गुस्से में लिखा, 'मुख्यमंत्री जी… आप प्रदेश में रहते भी हैं या नहीं? अगर रहते हैं तो किस मुंह से अपनी चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के कसीदे पढ़ते हैं?'

वहीं एक अन्य ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए आपको! जब रक्षक ही नहीं बचे, तो आम लोग क्या खाक सुरक्षित रहेंगे?'

हमलावर अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है. हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी अब भी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.

क्या अपराधियों में नहीं रहा कानून का डर?

यह घटना एक बार फिर इस बात की तस्दीक करती है कि अपराधियों में अब कानून का कोई डर नहीं रह गया है. दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की हत्या इस बात का उदाहरण है कि प्रदेश में अपराधी कितने बेखौफ हो चुके हैं.