Salman Khan Kala Hiran Movie: सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पुरानी ब्लैकबक पोचिंग केस पर बनी फिल्म 'काला हिरण' के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया गया है. इसमें फिल्म बनाने, प्रमोट करने और रिलीज करने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है.
कुछ दिन पहले प्रोड्यूसर अमित जानी और डायरेक्टर भारत एस. श्रीनाते ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' की घोषणा की थी. यह फिल्म सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही है.
फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और 21 जून 2026 को टीजर रिलीज करने की योजना थी. लेकिन अब सलमान की लीगल टीम ने इसे रोकने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. डीएसके लीगल की तरफ से कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि यह फिल्म सलमान खान की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है. साथ ही इसमें दावा किया गया है कि फिल्म चल रही न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है. नोटिस में फिल्म को तुरंत बंद करने और सलमान खान से माफी मांगने की भी मांग की गई है.
नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगो को धमकाने लगे है फ़िल्म अभिनेता सलमान खान pic.twitter.com/jdzlwZqqd2
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 2, 2026Also Read
अमित जानी ने खुद एक्स पर नोटिस की जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा- 'सलमान खान ने 'काला बक' फिल्म से जुड़े लोगों को नोटिस भेजकर धमकाना शुरू कर दिया है.' सलमान खान का 1998 का ब्लैकबक पोचिंग केस राजस्थान के जोधपुर में हुआ था. इस केस में सालों तक सुनवाई चली और कई बार सलमान को राहत भी मिली. अभी भी केस के कुछ पहलू अदालत में चल रहे हैं. ऐसे में इस फिल्म को लेकर सलमान का गुस्सा समझा जा सकता है.
फिल्म के निर्माता पहले भी विवादित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' बना चुके हैं. अब 'काला हिरण' को लेकर भी बहस तेज हो गई है. बॉलीवुड में रियल लाइफ घटनाओं पर फिल्में बनना आम बात है, लेकिन जब इसमें कोई बड़ा सितारा शामिल हो तो कानूनी लड़ाई भी शुरू हो जाती है. सलमान खान की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी टीम साफ तौर पर फिल्म को रुकवाने पर अड़ी हुई है.