नई दिल्ली: IPL 2026 के समापन के बाद अब भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ इंटरनेशनल सीरीज खेलना है. दोनों टीमों को एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है, जिसके लिए अफगानिस्तान भारत का दौरा करेगा. सीरीज का आगज 6 जून से होगा. लेकिन इस सीरीज के शुरु होने से पहले अब दोनों टीमों को लेकर एक खबर आ रही है जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है.
क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब अफगानिस्तान किसी इंटरनेशनल सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा. हालांकि ये मुकाबले अफगानिस्तान की धरती पर नहीं, बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली में खेले जाने की संभावना है. यह सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इसे लेकर उत्साह भी बढ़ने लगा है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये कार्यक्रम सितंबर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा जा सकता है. हालांकि दोनों बोर्डों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तारीखों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी मानी जा रही हैं.
🚨 HISTORIC SERIES IS COMING - Afghanistan will host India in the 3 match T20I series in India 🇮🇳
Arun Jaitely Stadium will be the home venue for Afghanistan, they will be playing 3 T20I vs India. [TOI]
Sept 13 - 1st T20I
Sept 16 - 2nd T20I
Sept 19 - 3rd T20I pic.twitter.com/wzPjNWpkaU— Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2026Also Read
- 'बेबी बॉस' वैभव ने IPL 2026 में की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी, अब टीम इंडिया में उठने लगी एंट्री की मांग; इस दिग्गज ने की सिफारिश
- French Open 2026: 'मैच को एक पुरुष अंपायर को संभालना चाहिए...,' इस खिलाड़ी ने महिला अंपायर पर की अभद्र टिप्पणी
- IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हुए टिम डेविड, फाइनल में अंपायर की तरफ फेंका था आइस बैग
सूत्रों के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जाने की संभावना है. इससे पहले अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
पहला T20I मैच- 13 सितंबर, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
दूसरा T20I मैच- 16 सितंबर, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
तीसरा T20I मैच- 19 सितंबर, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
रिपोर्ट्स की मानें तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के आयोजन को लेकर BCCI से संपर्क किया था. दोनों बोर्डों के बीच पॉजिटिव चर्चा हुई है और आयोजन को लेकर सहमति भी बन चुकी है. अब केवल कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने का इंतजार है, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.