menu-icon
India Daily

आपके आधार से जुड़े हैं कई बैंक अकाउंट? पता करने के लिए तुरंत करें ये काम

अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपके आधार से कितने बैंक अकाउंट जुड़े हुए हैं, तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
आपके आधार से जुड़े हैं कई बैंक अकाउंट? पता करने के लिए तुरंत करें ये काम
Courtesy: AI

नई दिल्ली: आज के समय में आधार कार्ड कितना जरूरी है, ये तो आप सभी जानते हैं. आज आपका आधार कार्ड कई सर्विसेज से लिंक्ड है. इनमें बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन और सरकारी योजनाएं शामिल हैं. कई बार हमारे आधार से कई बैंक अकाउंट लिंक होते हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है. कई बार आपका कोई पुराना अकाउंट होता है, जिसे आपने बंद करा दिया होता है, फिर भी वो आधार से लिंक होता है. 

यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां पर मैप किया गया है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड के साथ कौन-कौन से बैंक अकाउंट लिंक्ड हैं, तो यहां हम आपको इसका आसान प्रोसेस बता रहे हैं. 

UIDAI वेबसाइट से कैसे चेक करें बैंक अकाउंट: 

mAadhaar ऐप से कैसे चेक करें बैंक अकाउंट: 

  • आपको mAadhaar ऐप पर जाना होगा.

  • इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा.

  • इसके बाद My Aadhaar पर जाएं. फिर Bank Seeding Status पर क्लिक करें.

  • इसके बाद कैप्चा डालें और Request OTP पर टैप करें. 

  • आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP मिलेगा, इसे एंटर कर दें. अब सबमिट पर टैप करें. 

  • वेरिफाई होने के बाद, सिस्टम उस बैंक का नाम दिखाएगा जो इस समय आपके आधार नंबर से मैप किया गया है. 

  • बता दें कि UIDAI सिर्फ उस बैंक का नाम दिखाता है जो इस समय आपके आधार से जुड़ा हुआ है.