menu-icon
India Daily

31 अक्टूबर को सोने के भाव में फिर आई नरमी, चांदी की चाल ने चौंकाया; खरीदारी से पहले चेक करें रेट

सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज के नए भाव जरूर जान लें. 31 अक्टूबर की सुबह सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
31 अक्टूबर को सोने के भाव में फिर आई नरमी, चांदी की चाल ने चौंकाया; खरीदारी से पहले चेक करें रेट
Courtesy: Pinterest

Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए 31 अक्टूबर की सुबह बाजार से मिली खबर थोड़ी राहत देने वाली है. सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, यह कमी इतनी बड़ी नहीं है कि खरीदारों को बहुत ज्यादा फायदा महसूस हो. चांदी के भाव में भी कोई खास हलचल नहीं दिखाई दी है. ऐसे में गहने खरीदने से पहले आज के ताजा भाव जानना जरूरी है.

देश में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. 30 अक्टूबर की तुलना में दोनों की कीमतों में 10 रुपये की कमी आई है. वहीं, चांदी करीब 1.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.

दिल्ली में सोना चांदी कितने में मिल रहा है?

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 1,30,540 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, चांदी की कीमत 1,85,579 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.

मुंबई में क्या हैं सोने के ताजा रेट?

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 22 कैरेट का भाव 1,30,390 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,06,943 रुपये है. यहां चांदी 1,85,504 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

कोलकाता में भी जान लें आज का भाव

कोलकाता में सोने की कीमतें मुंबई के समान हैं. यहां 24 कैरेट सोना 1,42,250 रुपये, 22 कैरेट 1,30,390 रुपये और 18 कैरेट 1,06,943 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 1,85,504 रुपये प्रति किलोग्राम है.

चेन्नई में सोने और चांदी की कीमत

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,42,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,157 रुपये है. वहीं, चांदी का भाव 1,85,604 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.

गहने खरीदते समय इन खर्चों को न भूलें

सोने की कीमत देखकर खरीदारी का बजट तय करना पर्याप्त नहीं है. आभूषण खरीदने पर ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और डिजाइन के अनुसार वेस्टेज का खर्च भी देना पड़ता है. इसके अलावा सोने के आभूषणों पर 3 फीसदी जीएसटी लागू होता है. इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम बिल घोषित सोने के भाव से ज्यादा हो सकता है. खरीदारी से पहले पूरी कीमत और हॉलमार्क जरूर जांचें.