Viral Video: यात्रा के दौरान हर कोई बस या ट्रेन में खिड़की वाली सीट के फिराक में लगा रहता है और मौका पाते ही खिड़की वाली सीट पर पहुंच जाता है. लेकिन कई बार खिड़की वाली सीट पर बैठना भारी पड़ जाता है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.
खिड़की से सर निकलना शख्स को पड़ा भारी
कई बार जीवन में लोगों के साथ ऐसी घटना घटनी है जिसको वो न चाहते हुए भी जीवन भर याद रखता है. जैसे इस शख्स को ही देख लीजिए. पहले तो खिड़की वाली सीट के लिए परेशान रहा लेकिन जब सीट नहीं मिली तो खिड़की से अपने सर हवा लेने के लिए बाहर किया. बस मिनट भर के देर में ही शख्स का सर शीशा की वजह से ही फंस जाता है.
सर फंसने की वजह से वो शख्स अपना बाहर से अंदर नहीं कर पाता है. वहीं साथ के यात्री उसका सर निकालने के लिए प्रयास किए. कुछ देर बाद जाकर उसका सर किसी तरह से अंदर जा पाया.
టెక్కలిలో బస్సు కిటికీలో ఇరుక్కున్న ప్యాసింజర్ తల
— Aadhan Telugu (@AadhanTelugu) January 25, 2024
శ్రీకాకుళం జిల్లా టెక్కలి ఇందిరా గాంధీ జంక్షన్ వద్ద బుధవారం ఓ వ్యక్తి తల బస్సు కిటికీలో ఇరుక్కుంది. సంతబొమ్మాలికి చెందిన సుందర్ రావు అనే వ్యక్తి ఆర్టీసీ బస్సులో వస్తూ ఫిక్స్డ్ కిటికీ డోర్ నుంచి తల బయటకు పెట్టాడు. సుమారు 15… pic.twitter.com/K4CuQXc4Yy
सर फंसने की वजह से 15 मिनट तड़पता रहा शख्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा यह वीडियो आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है. इस वीडियो को @AadhanTelugu नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसमें बताया जा रहा है कि शख्स का सर फंसने की वजह से करीब 15 मिनट तक वो परेशान हुआ लेकिन जब कुछ नहीं कर पाया तो बस रोकने के बाद लोगों ने सहायता की. तब जाकर उसको राहत मिली.