menu-icon
India Daily

Watch: 5 रुपये में खाना खिलाने वाला इस तरह बना रहा लोगों बेवकूफ, Video देख समझ जाएंगे आप

Viral Video: आजकल बहुत से ऐसे फूड ब्लॉगर हो गए हैं जो खाना को लेकर पूरी जानकारी देते हैं. इसी बीच एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको देख कर लोग इस तरह के दुकानदारों की होशियारी का अंदाजा लगा रहे हैं.  

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: 5 रुपये में खाना खिलाने वाला इस तरह बना रहा लोगों बेवकूफ, Video देख समझ जाएंगे आप

हाइलाइट्स

  • फूड ब्लॉगर के वीडियो में पता चला 
  • यूजर बोले-इन दुकानदारों पर कार्रवाई करना चाहिए

Viral Video: आजकल बहुत से ऐसे फूड ब्लॉगर हो गए हैं जो खाना को लेकर पूरी जानकारी देते हैं. इसी बीच एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको देख कर लोग इस तरह के दुकानदारों की होशियारी का अंदाजा लगा रहे हैं. 

फूड ब्लॉगर के वीडियो में पता चला 

सड़को पर स्ट्रीट फूड की दुकान लगाने वालो की वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है. जैसा कि देखने को मिलता रहता है. इन वीडियो को देखकर दुकान पर लोगों की भीड़ भी बढ़ती है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो भी देखने को मिल रहा है. जिसमें दुकानदार के 5 रुपये के खाना का खुलासा हो रहा है. 
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकानदार खाना परोसते हुए अपनी पूरी स्किम पताता है. दुकान वाला बताता है कि वो सोया चाप, पनीर, अचार, सलाद और रोटी के साथ सौंफ भी देता है. जिसकी कीमत मात्र पांच रुपये हैं. हालांकि वो बाद में बताया कि खाना खाने के पहले पांच रुपये देने हैं और खाना खाने के बाद 55 रुपये और देने हैं. यानी की कुल 60 रुपये में ये खाना मिलेगा.

यूजर बोले-इन दुकानदारों पर कार्रवाई करना चाहिए

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sumit_k_nayak नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है. कि आजकल इसी तरह से देश को लोगों को चूना लगाया जा रहा है. वहीं इस वायरल वीडियो को अभी तक 348 लाख लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख कर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये सब फूड ब्लॉगर की ही देन है कि वो अपने मन का जो वीडियो बनाते रहते हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इन दुकानदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन क्योंकि वो लोगों को गुमराम बहुत करते हैं.