नई दिल्ली: UIDAI ने एक नई ऐप लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स को अपनी डिजिटल आईडटेंटिटी को मैनेज करने, ऑफलाइन आधार वेरिफाई करने और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स को अपडेट करने की सुविधा देता है. यह काम अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. इन सभी को आसानी से फोन के जरिए ही किया जा सकता है. इसका मतलब है कि आपको अब एनरोलमेंट सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यह ऐप उन लोगों के लिए परफेक्ट रहेगी, जिन लोगों ने नंबर बदल लिए हैं या फिर पुराना सिम खो गया है, उनके लिए यह सुविधा मददगार रहेगी. जो आधार यूजर्स अपने आधार से जुड़े फोन नंबर को बदलने या अपडेट करने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए नए आधार ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन अब लाइव कर दिया है. यह कैसे इश्तेमाल कर सकते हैं, चलिए जानते हैं.
आधार ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें और फिर ओपन करें.
इसके बाद आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन के साथ लॉगइन करें.
फिर होम स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनमें Services का विकल्प चुनें.
इसके बाद Update Mobile Number पर टैप करें.
आपको स्क्रीन पर एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाई देगा. अब आपको वो नंबर डालना है, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं.
इसके बाद नए नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. इसे वेरिफाई करने के लिए ओटीपी डालें.
अब जो ऑथेंटिकेशन प्रोसेस दिखाया गया है, उसे पूरा करें.
जैसे ही ओटीपी वेरिफाई हो जाए, उसके बाद अपडेट रिवक्वेस्ट UIDAI को सबमिट कर दें.
ऐप के जरिए आधार नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये की मामूली सी फीस देनी होती है. इस काम में 30 दिन तक का समय लग सकता है. यह पूरा प्रोसेस डिजिटल है और इससे किसी भी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत खत्म हो जाती है.
आधार ऐप यूजर्स अब घर बैठे आसानी से अपना एड्रेस भी बदल सकते हैं. इसके लिए आपको एड्रेस का एक वैलिड प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. इसके बाद डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी. फिर ऐप में पेमेंट करके रिक्वेस्ट पूरी करनी होगी.