menu-icon
India Daily

Watch: दिल्ली मेट्रों में शुरू हई 'WWE', देखें Viral Video

Viral Video: दिल्ली मेट्रो काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में रहा है. कभी आपत्तिजनक हरकत की वजह से तो कभी सीट के लिए झगड़ने की वजह से मारपीट का वीडियो आए दिन लोगों के सामने आता रहता है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: दिल्ली मेट्रों में शुरू हई 'WWE', देखें Viral Video

हाइलाइट्स

  • सीट को लेकर भिड़ गए दो यात्री
  • यूजर बोले- ऐसे लोगों बॉर्डर पर भेजों

Viral Video: दिल्ली मेट्रो काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में रहा है. कभी आपत्तिजनक हरकत की वजह से तो कभी सीट के लिए झगड़ने की वजह से मारपीट का वीडियो आए दिन लोगों के सामने आता रहता है. कई बार तो दिल्ली मेट्रो में लोग एक्सरसाइज भी करते नजर आते हैं. हालांकि कई बार लोग मेट्रो में ऐसी लड़ाई करते हैं जिसको देख लोगों को WWE की लड़ाई याद आने लगती है. 

सीट को लेकर भिड़ गए दो यात्री

सोशल मीडिया पर वायरल दिल्ली मेट्रो की वीडियो में देखा जा सकता है मेट्रो लोगों से खचाखच भरी हुई है. स्थिति ऐसी है कि किसी का एक जगह से दूसरे जगह आना जाना कठिन है वहीं पर सीट को लेकर दो यात्री आपस में भिड़ गए. शुरुआत से बातचीत और गाली गलौज से हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाते नजर आ रहे हैं.

यूजर बोले- ऐसे लोगों बॉर्डर पर भेजों

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @desiscammer नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखी है. कि दिल्ली मेट्रो फाइट. वहीं इस वायरल वीडियो को देख कर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि दिल्ली मेट्रो को अब पूरी तरह से अखाड़ा बना देना चाहिए. तब लोग बड़े आराम से एक दूसरे से उठा पटक कर पाएंगे. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों को बॉर्डर पर भेज देना चाहिए.