menu-icon
India Daily

Watch: ऐसी चढ़ी दीवानगी कि माथे पर ही गुदवा लिया QR कोड, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Trending Video: लोगों को सोशल मीडिया का ऐसा खुमार चढ़ रहा है कि वो इसके प्रचार के लिए अपने माथे पर ही उसका टैटू बनवा लेते हैं.

India Daily Live
Watch: ऐसी चढ़ी दीवानगी कि माथे पर ही गुदवा लिया QR कोड, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Trending Video: सोशल मीडिया पर तमाम तरह की वीडियो वायरल होती रहती है. लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है जिसको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने माथे क्यू आर कोड का टैटू गुदवा रहा है. जिसको देखने के बाद हर किसी का माथा चकरा जा रहा है.

वैसे तो लोग जब कोई टैटू बनवाते हैं तो उसके पीछे कुछ न कुछ वजह होता है. बहुत से लोग अपना नाम लिखवाते हैं तो कुछ अपने महबूब का नाम बनवाते हैं. जबकि बहुत से लोग अपने फेवरेट का इमेज बनवाते हैं. लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अपने माथे पर क्यू आर कोड का टैटू बनवा रहा है.

इंस्टाग्राम के प्रचार के लिए बनवाया टैटू

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसके वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने माथे पर टैटू बनवा रहा है. इसके साथ ही उसने वीडियो पर ये भी बताया है कि ये टैटू में क्या है. बताया जा रहा है कि उसने टैटू में जो क्यू आर कोड बनवाया है वो उसके इंस्टाग्राम का है. यानी वह शख्स अपने इंस्टाग्राम का प्रचार कर रहा था. इस वजह से उसने अपने माथे पर ही इंस्टाग्राम का क्यूआर कोड का टैटू बनवा रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UNILAD (@unilad)

यूजर बोले- अकाउंट कर देना चाहिए बैन

इस वायरल वीडियो को @unilad नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 1 लाख से ज्यादा यूजर देख चुके हैं वहीं बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि दोस्त के माथे पर एक क्यूआर कोड है. उसके लिए इंस्टा से ज्यादा जरूरू और कुछ भी नहीं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस शख्स को अब इसके इंस्टा अकाउंट को ही बैन कर देना चाहिए.