menu-icon
India Daily

Watch: देखते ही देखते अचानक हवा में उड़ने लगे हिरण, Video देख यकीन करना हो रहा मुश्किल

Jungle Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिनको देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. जिसमें अक्सर अजीबोगरीब वीडियो भी देखने को मिलता रहता है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: देखते ही देखते अचानक हवा में उड़ने लगे हिरण, Video देख यकीन करना हो रहा मुश्किल

हाइलाइट्स

  • रस्सी से लटकता दिखा हिरण
  • यूजर बोले-रेस्क्यू टीम ने शानदार कार्य किया है

Jungle Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिनको देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. जिसमें अक्सर अजीबोगरीब वीडियो भी देखने को मिलता रहता है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो जंगल का वायरल हो रहा है जिसको देखकर यकीन करना मश्किल हो रहा है. जिसमें एक साथ तीन हिरण हवा में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

रस्सी से लटकता दिखा हिरण

दरअसल इस पूरे वीडियो को देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि हिरण अपने से नहीं बल्कि वो रस्सी से बंधे हुए थे जिनके सहारे वो उड़ रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हैलीकॉप्टर हवा में उड़ रहा होता है. तभी उससे लटकी रस्सी के सहारे एक शख्स उसपर चढ़ता है और फिर जब हैलीकॉपटर ऊंचा उड़ने लगता है तो नीचे से तीन हिरण रस्सी के सहारे लटके हुए दिखाई देते हैं. कुछ देर बार हैलीकॉप्टर उन हिरणों को लेकर मैदानी इलाकों में उतार देता है और चला जाता है. उन हिरणों को देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी इलाके में फंस गए थे जिनको बचाव दल ने इस तरह हैलीकॉप्टर से रेस्कू किया गया है. 

यूजर बोले-रेस्क्यू टीम ने शानदार कार्य किया है

इस वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है जिसको देखकर यूजर अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा है कि ये रेस्क्यू टीम बहुत बेहतरीन कार्य कर रही है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि देखकर यहीं लगता है कि हिरण कहीं बुरी तरह फंसे हुए थे जिसके बाद टीम ने उसको इस तरह से बचाने का काम किया है.