menu-icon
India Daily

भारत में लॉन्च होने से पहले Xiaomi 17T की कीमत लीक, 70 हजार से कम में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi 17T को 4 जून को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले फोन की कीमत लीक हो गई है.

Shilpa Shrivastava
भारत में लॉन्च होने से पहले Xiaomi 17T की कीमत लीक, 70 हजार से कम में हो सकता है लॉन्च
Courtesy: Xiaomi

नई दिल्ली: Xiaomi 17T को भारतीय मार्केट में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं. एक टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi 17T भारत में अपने यूरोपीय मॉडल की तुलना में कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. बता दें कि यूरोपीय मॉडल की कीमत EUR 749 (लगभग 83,000 रुपये) है. ऐसे में उम्मीद है कि इस फोन की कीमत 70,000 रुपये से काफी कम हो सकती है. इस फोन में कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं. 

भारत में Xiaomi 17T की कीमत: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये हो सकती है. वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि यूरोप में इस फोन की कीमत 89,000 रुपये है. 

Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशन्स: 

भारतीय वेरिएंट में क्या-क्या फीचर्स मौजूद होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है. ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इशका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा से लैस है. इसमें 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इस फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपने इन-हाउस सर्ज टी1 प्लस और टी1एस चिप्स के साथ-साथ 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया है.

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें Leica सपोर्टेड ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है. इसके साथ ही 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह एस्ट्रो कम्यूनिकेशन को भी सपोर्ट करता है.