Free Up Phone Space: स्मार्टफोन में फोटो, वीडियो, गेम और ऐप्स की संख्या बढ़ने के साथ स्टोरेज की परेशानी भी आम हो गई है. कई बार फोन में जरूरी काम के लिए जगह नहीं बचती और डिवाइस धीमा चलने लगता है. ऐसे में लोग अपनी यादगार तस्वीरें और वीडियो हटाने लगते हैं, जबकि कुछ आसान तरीकों से इन्हें सुरक्षित रखते हुए भी फोन में जगह बनाई जा सकती है.
Android स्मार्टफोन में स्टोरेज खाली करने के लिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि फोन की जगह किन चीजों ने घेर रखी है. इसके बाद कुछ सेटिंग्स बदलकर गैर जरूरी फाइलों और अस्थायी डेटा को हटाया जा सकता है.
फोन की Settings में जाकर Storage विकल्प खोलें. यहां ऐप्स, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और अन्य फाइलों का स्टोरेज ब्रेकअप दिखाई देगा. इससे पता चलेगा कि सबसे ज्यादा जगह किस चीज ने घेर रखी है.
ऐप्स इस्तेमाल करने पर फोन में अस्थायी फाइलें जमा होती रहती हैं. Settings में Apps खोलें, किसी ऐप को चुनें और Storage में जाकर Clear Cache पर टैप करें. इससे अस्थायी डेटा हटेगा. ध्यान रहे, Clear Data या Clear Storage का विकल्प न चुनें, क्योंकि इससे ऐप का जरूरी डेटा मिट सकता है.
फोन में डाउनलोड की गई फिल्में, गाने और डॉक्यूमेंट लंबे समय तक पड़े रहते हैं. Google TV और YouTube Music में डाउनलोड किए गए पुराने कंटेंट को हटाएं. File Manager के Downloads फोल्डर में जाकर गैर जरूरी फाइलें भी साफ कर सकते हैं.
जिन ऐप्स का इस्तेमाल बहुत कम होता है, उन्हें अनइंस्टॉल किया जा सकता है. Google Play Store की Settings में जाकर Automatically Archive Apps विकल्प चालू करें. इससे इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स का बड़ा हिस्सा हट सकता है और उनका व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रहता है.
जरूरी फाइलों को USB केबल से कंप्यूटर या लैपटॉप में ट्रांसफर किया जा सकता है. फोटो वीडियो का क्लाउड बैकअप भी विकल्प है, लेकिन लोकल कॉपी हटाने से पहले बैकअप पूरा होने की पुष्टि जरूर करें.