नई दिल्ली: आज के समय में कई लोग अपने फोन के स्लो चलने और हैंग होने से परेशान हैं. अपने फोन को स्मूदली चलाने और उसकी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपके फोन को लंबे समय तक सही रखने में मदद करते हैं. फोन की बैटरी से लेकर बेकार ऐ प्स को डिलीट करने तक, कई ऐसे काम हैं, जो लोग फोन के साथ गलत कर रहे होते हैं. यहां हम आपको इन्हीं टिप्स की जानकारी दे रहे हैं.
20/80 का नियम: बैटरी के साथ आपको हमेशा 20/80 का नियम ध्यान रखना चाहिए. बैटरी को 20% से नीचे न गिरने दें और न ही उसे लगातार 100% तक चार्ज करें. जब फोन 80% से 85% पर चार्ज हो जाए तो उसे हटा दें. ऐसा करने से लिथियम-आयन सेल्स पर पड़ने वाले केमिकल दबाव से बचाव होता है.
ओवरहीट से बचें: फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए आपको उसे डायरेक्ट धूप में रखने से बचना होगा. साथ ही फोन को कार के डैशबोर्ड में या फिर कार की सीट पर छोड़ने की गलती न करें.
ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें: फोन को चार्ज करने के लिए हमेशा उसके चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें. जो फोन के साथ चार्जर आता है, हमेशा उसी का इस्तेमाल करें. अगर आपका चार्जर खराब हो भी जाता है तो ऑथराइज्ड सेंटर से ही चार्जर खरीदें.
स्टोरेज क्लीन करें: अगर फोन बहुत ज्यादा भरा रहेगा तो फोन स्लो चलेगा. उन ऐप्स को डिलीट कर दें, जिन्हें आपने महीनों से इस्तेमाल नहीं किया है. पुरानी वीडियो और फोटोज का क्लाउड पर बैकअप लें.
फोन को रेगुलर रीस्टार्ट करें: अपने फोन को हफ्ते में कम से कम एक बार जल्दी से रीबूट करें. इससे बैकग्राउंड का जंक साफ हो जाता है. साथ ही फोन भी क्रैश होने से बचता है.
नोटिफिकेशन मैनेज करें: जिन ऐप्स के नोटिफिकेशन आपके लिए जरूरी नहीं हैं, उन्हें बंद कर दें. इससे बैटरी बचती है.
सिक्योरिटी में निवेश करें: हमेशा एक ऐसा फोन केस और टेम्परड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर खरीदें, जो बेहतर हो. स्क्रीन पर दरारें पड़ने से ये बचाते हैं.
पोर्ट्स साफ करें: आपके चार्जिंग पोर्ट में कई बार गंदगी जम जाती है. धूल की वजह से कनेक्शन ठीक से नहीं हो पाता है. इसे साफ करने के लिए आपको एक टूथपिक लेनी है, इससे आप पोर्ट्स को साफ कर सकते हैं.
फोन गको साफ रखें: गलती से भी फोन को साफ करने के लिए हार्श केमिकल का इस्तेमाल न करें. अपनी स्क्रीन को चश्मे के लिए बने मुलायम, सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें.