menu-icon
India Daily

50 इंच, 75 इंच नहीं बल्कि 100 इंच स्क्रीन के साथ आता है ये टीवी, मिलेगा मूवी थिएटर जैसा एक्सपीरियंस

100 inch Smart TV: अगर आप अपने लिविंग रूम के लिए एक नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और वो भी 100 इंच स्क्रीन वाला, तो यहां देखें बेस्ट ऑप्शन...

Shilpa Shrivastava
50 इंच, 75 इंच नहीं बल्कि 100 इंच स्क्रीन के साथ आता है ये टीवी, मिलेगा मूवी थिएटर जैसा एक्सपीरियंस
Courtesy: Amazon

100 inch Smart TV: अगर आपका बजट हाई-फाई है और आप 100 इंच का टीवी भी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी के बारे में बता रहे हैं, जो इतने ही बड़ी स्क्रीन के साथ आता है. अमेजन पर Hisense कंपनी 100 इंच का अल्ट्रा एचडी टीवी उपलब्ध करा रहा है. इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी कमाल की है. इसके साथ ही साउंड क्वालिटी भी कमाल की है. इस टीवी का डिजाइन शानदार है और यह आपके लिविंग रूम में एक अलग ही लुक देगा.

Hisense 254 cm (100 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV: 

इस टीवी की कीमत 4,04,999 रुपये है. इस पर 41% डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,39,999 रुपये हो जाती है. कीमत अब भी बहुत ज्यादा है, ऐसे में आप EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं. इसके लिए आपको 18 महीने तक 13,333 रुपये की EMI देनी होगी. अगर आप अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करते हैं तो आपको 11,999 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा. इस टीवी के साथ 2 साल की वारंटी दी जा रही है. 

Hisense Smart QLED TV के फीचर्स: 

यह एडवांस्ड QLED स्मार्ट टीवी है, जो शानदार 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840 x 2160) के साथ आता है. इसमें 144Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट और 240Hz HSR है, जिससे मोशन बेहद फ्लूइड लगता है. क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी से पावर्ड, यह टीवी ब्राइट फोटोज, डिटेल्ड फोटोज जैसी सुविधा देता है. यइसमें डॉल्बी विजन, HDR10+ और फिल्ममेकर मोड को सपोर्ट करता है. इस टीवी में 2.1 चैनल 50W साउंड सिस्टम है, जिसमें रिच और इमर्सिव ऑडियो के लिए इन-बिल्ट सबवूफर, डॉल्बी एटमस और DTS:X शामिल हैं. 

इसमें कनेक्टिविटी के बेहतरीन विकल्प मिलते हैं, जिनमें 4 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट (eARC के साथ), 2 यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट शामिल हैं. इस टीवी में इन-बिल्ट एलेक्सा, हिंदी वॉयस कंट्रोल, एयरप्ले 2, स्क्रीन शेयरिंग और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, यूट्यूब जैसी सुविधाएं दी गई हैं.