Samsung Galaxy S25 FE Sale In India: सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर भारत में गैलेक्सी S25 FE लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का एक किफायती वर्जन है। बता दें कि यह डिवाइस 15 सितंबर को लॉन्च हुआ था। इसकी सेल 15 दिन बाद शुरू होनी थी। यह वनयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम और नए गैलेक्सी AI सूट के साथ आता है। इसमें 4900mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें एडवांस वेपर चेंबर भी दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की भारत में कीमत: इस फोन को एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 59,999 रुपये है।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा। इसके साथ ही 24 महीने का नो कॉस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध होगा। इस फोन को खरीदने पर सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3 FE पर 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है।
सर्फी इतना ही नहीं, दो साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान दिया जाएगा, जिसके लिए 4,199 रुपये ही देने होंगे। सीमित समय के लिए कंपनी ग्राहकों को स्टोरेज को 256GB से 512GB तक फ्री में अपग्रेड करने की सुविधा दे रही है। इस फोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अधिकृत ऑफलाइन रिटेलर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।
| कैटेगरी | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच डायनामिक एमोलेड 2X |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | एक्सीनोस 2400 |
| रैम और स्टोरेज | 8GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | वन यूआई 8 |
| सॉफ्टवेयर सपोर्ट | 7 साल का एंड्रॉइड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट |
| रियर कैमरा सेटअप | ट्रिपल कैमरा: 50MP वाइड + 12MP अल्ट्रावाइड + 8MP टेलीफोटो |
| फ्रंट कैमरा | 12MP |
| बैटरी | 4900mAh |
| वायर्ड चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| फ्रेम मटीरियल | ड्यूरेबल आर्मर एल्यूमिनियम |