menu-icon
India Daily

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में धाकड़ डिस्काउंट के साथ मिलेगा Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 Ultra Discount: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 Ultra के बारे में बता रहे हैं.  

Shilpa Shrivastava
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में धाकड़ डिस्काउंट के साथ मिलेगा Samsung Galaxy S24 Ultra
Courtesy: Samsung

Samsung Galaxy S24 Ultra Discount: सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2025 के दौरान  59,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें सेल डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी शामिल होंगे. यह सेल 23 सितंबर से आयोजित की जाएगी. इस सेल में स्मार्टफोन, पीसी, लैपटॉप, ईयरफोन और स्मार्ट होम अप्लायंसेज जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऑफर्स दिए जाएंगे. 

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन को सेल में 60,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. इस समय फोन की कीमत 1,34,999 रुपये है, लेकिन पर 40% डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 80,990 रुपये हो जाएगी. यह इसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के साथ फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट भी दिया जाएगा. 

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमत:

गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,99 रुपये है. इसके अलावा 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है. यह टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम वायलेट और टाइटेनियम येलो शेड्स में उपलब्ध है.

बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2025 23 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसमें पर्सनल गैजेट्स और होम अप्लायंसेज जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स आदि के साथ भी कैशबैक और एक्सचेंज इंसेंटिव भी मिलेंगे. फ्लिपकार्ट की एक माइक्रोसाइट से पता चलता है कि सेल के दौरान iPhone 16 को 51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह फोन कमाल के फीचर्स के साथ आता है, यूं भी कहा जा सकता है कि ये एक परफेक्ट एंड्रॉइड फोन है.

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G AI के फीचर्स:

  • सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा एंड्रॉइड 15-आधारित वन UI 7 पर चलता है. 

  • इसमें 6.8 इंच एज QHD+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है. 

  • यह फोन कस्टम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है. 

  • इसमें 12 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है. 

  • इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा, 12 मेगापिक्सल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 10 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है.

  • फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) को सपोर्ट करती है.