नई दिल्ली: इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुए OnePlus Nord 6 को अगर आप खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन पर उपलब्ध जबरदस्त ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. इस फोन की कीमत को 16% कम करके अमेजन पर लिस्ट किया गया है. ऐसे में इस फोन को खरीदने का यह अच्छा मौका है. फ्लैट डिस्काउंट के साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है. इस फोन को 16% डिस्काउंट के साथ 47,998 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इस फोन को पूरी कीमत देकर खरीदना नहीं चाहते हैं, तो आपको EMI ऑप्शन भी दिया गया है. हर महीने 8,000 रुपये की EMI देकर इसे खरीदा जा सकेगा.
पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 38,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आपको यह फोन 9,048 रुपये में आपका हो सकता है. कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन को फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा.
इस फोन को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, दूसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड के लेटेस्ट वर्जन पर काम करता है, जो ऑक्सीजनओएस 16 पर आधारित है. इसके साथ ही यह सेगमेंट का पहला फोन है, जो स्टेबल 165FPS गेमिंग के साथ आता है. सिर्फ यही नहीं, यह सेगमेंट का पहला फोन है जो 9000 एमएएच बैटरी के साथ आता है. इसमें पर्सनलाइज्ड एआई भी दिया गया है.
इस फोन में 6.78 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है. इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.