menu-icon
India Daily

25 हजार से कम में हाथों हाथ बिक रहे ये शानदार Laptops, देखें टॉप 3 ऑप्शन्स

अगर आपका बजट 25,000 रुपये से कम है तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जो नॉर्मल कामकाज के लिए सही रहेंगे.

Shilpa Shrivastava
25 हजार से कम में हाथों हाथ बिक रहे ये शानदार Laptops, देखें टॉप 3 ऑप्शन्स
Courtesy: AI

Laptop Under Rs 25000: अगर आप अपने लिए एक नया लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 25,000 रुपये से कम है, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं. अमेजन पर कई कंपनियों के लैपटॉप इसी रेंज में उपलब्ध हैं. इस लिस्ट में Primebook 2 Pro (2026), Lenovo Chromebook और Thomson Neo Laptop शामिल हैं. यहां हम आपको इनकी कीमत और ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Primebook 2 Pro (2026): 

इस लैपटॉप के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये है. इसे 50% डिस्काउंट के साथ 24,980 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इसे EMI पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हर महीने 4,163 रुपये देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. वहीं, पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 8,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है. 

Lenovo Chromebook Intel Celeron N4500: 

इस लैपटॉप के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,502 रुपये है. इसे 48% डिस्काउंट के साथ 18,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इसे EMI पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हर महीने 6,330 रुपये देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. वहीं, पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 8,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है. कुछ कार्ड्स के साथ पेमेंट करने पर 1,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. 

Thomson Neo Laptop: 

इस लैपटॉप के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है. इसे 34% डिस्काउंट के साथ 16,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आप इसे EMI पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हर महीने 5,497 रुपये देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. वहीं, पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 8,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है.