इंस्टाग्राम ने भारत में इंस्टाग्राम प्लस लॉन्च लॉन्च किया है. इंस्टाग्राम के इस नए सब्सक्रिप्शन में सामान्य इंस्टाग्राम से इतर यूजर्स को अतिरिक्त फीचर्स और कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिलेंगे. कंपनी ने कहा कि इस सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल को खुद को जाहिर करने, दोस्तों के साथ और गहराई से जुड़ने और प्रीमियम टूल्स प्राप्त करने में यूजर्स की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है.
हालांकि इंस्टाग्राम ने स्पष्ट कहा कि जो सामान्य मॉडल है वह पूरी तरह से मुफ्त रहेगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी ने कहा कि नया प्रोडक्ट उन यूजर्स के लिए वैकल्पिक तौर पर पेश किया गया है जो अतिरिक्त कंट्रोल, बेहतर जानकारी और विशिष्ट क्षमताओं की चाह रखते हैं.
इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्रिप्शन तीन प्रमुख क्षेत्रों में कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता है. यूजर्स को उन लोगों के करीब रहने में मदद करना जिनकी वे परवाह करते हैं, अतिरिक्त जानकारी और प्रिव्यू प्रदान करना और अधिक पर्सनलाइजेशन प्रदान करना है.
क्या-क्या मिलेंगे लाभ
इंस्टाग्राम का कहना है कि सब्सक्रिप्शन आधारित सेवाओं से फ्री वर्जन प्रभावित नहीं होगा. जो यूजर्स फ्री वर्जन को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें बिना किसी बाधा के सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा. इंस्टाग्राम प्लस अब भारत में उपलब्ध है और उसे सीधे इंस्टाग्राम ऐप से खरीदा जा सकता है. पात्र यूजर मात्र 299 रुपए प्रति महीना चुकाकर अतिरिक्त फीचर्स का लाभ ले सकेंगे.