menu-icon
India Daily

बेचने जा रहे हैं पुराना स्मार्टफोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां; हो जाएगा नुकसान

Old Smartphone Selling Tips: अगर आप अपना फोन बेचने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपको बहुत ज्यादा ध्यान रखने चाहिए. अगर इन टिप्स को फॉलो न किया जाए तो आपकी जानकारी किसी के भी हाथ लग सकती है.

Shilpa Shrivastava
बेचने जा रहे हैं पुराना स्मार्टफोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां; हो जाएगा नुकसान
Courtesy: AI

Old Smartphone Selling Tips: आज के समय में स्मार्टफोन बेचना एक आम बात हो गई है. फोन को लोग समय-समय पर अपग्रेड करते हैं और अपने पुराने फोन को बेच देते हैं. हालांकि, इस दौरान एक ऐसा काम है, जिसके बारे में लोग भूल जाते हैं. यह काम सिक्योरिटी के लिहाज से काफी जरूरी होता है. अगर आप अपनी पर्सनल जानकारी हटाए बिना फोन को बेच देते हैं तो यह काफी रिस्की हो सकता है. 

हमारे फोन में काफी सारे सेंसिटिव पर्सनल जानाकरी होती है, जिसमें फोटो, वीडियो, ईमेल, बैंकिंग डिटेल, पासवर्ड आदि शामिल होती हैं, जिसके साथ कोई भी व्यक्ति छेड़छाड़ कर सकता है. अगर ये जानकारी किसी के हाथ लग जाए तो इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए अपना डिवाइस देने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें. 

स्मार्टफोन बेचने से पहले इन बातों का रखें ख्याल: 

जरूरी चीजों का बैकअप लें: अपने सभी जरूरी डाटा का बैकअप लेना न भूलें, जिनमें फोटो, कॉन्टैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स, मैसेज और बाकी सभी चीजें शामिल होता है. डाटा का बैकअप गूगल ड्राइव, आईक्लाउड, वनड्राइव जैसे क्लाउड स्टोरेज पर लिया जा सकता है. 

अपने सभी अकाउंट्स से साइन आउट करें: फोन में मौजूद सभी अकाउंट्स को साइन आउट करना न भूलें. गलती से भी किसी अकाउंट को लॉगइन न छोड़ें. यह कैसे करना है, चलिए जानते हैं.

  • Android डिवाइस: अपने Google अकाउंट से लॉग आउट करें. Find My Device को बंद करें. डिवाइस में मौजूद गूगल प्रोफाइल को डिलीट कर दें. 
  • iPhone: अपनी Apple ID से साइन आउट करें. Find My iPhone को बंद करें. iCloud को अनलिंक करें.

अपने बैंकिंग ऐप्स और दूसरे UPI ऐप्स से लॉग आउट करें: फोन से सभी बैंकिंग ऐप्स को हटा दें जिसमें बैंकिंग ऐप, UPI सर्विस, डिजिटल वॉलेट शामिल हैं. सिर्फ यही नहीं, अपने फोन से सभी पासवर्ड भी रिमूव कर दें. 

फैक्टरी रीसेट करें: जब बैकअप पूरा हो जाए और उपरोक्त सभी चीजें भी पूरी हो जाएं, तो फोन को फैक्टरी रीसेट करना न भूलें. इससे आपकी फोटो, ऐप्स, मैसेज, अकाउंट की जानकारी और सेटिंग्स मिट जाती हैं.