menu-icon
India Daily

7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus N6x, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus N6x को शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया. यह कंपनी की N सीरीज का दूसरा फोन है. इस फोन की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है.

Shilpa Shrivastava
7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus N6x, जानें कीमत और फीचर्स
Courtesy: OnePlus

नई दिल्ली: OnePlus N6x को शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया. यह कंपनी की N सीरीज का दूसरा फोन है. इस फोन की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है. यह दो कलर ऑप्शन और दो कन्फिगरेशन में आता है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है. इसमें 7000mAh की बैटरी है और यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

OnePlus N6x की कीमत और उपलब्धता:

भारत में OnePlus N6x के बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का फायदा भी उठा सकते हैं. इसकी सेल 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से अमेजन और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी. OnePlus N6x बरगंडी रेड और आइस ब्लू कलर ऑप्शन में आता है.

OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन: 

यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है. इसमें 6.8 इंच का HD+ एलसीडी स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस  900 निट्स तक है. इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. 

OnePlus N6x में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है. इससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता और परफॉर्मेंस भी कम नहीं होती. फोटोग्राफी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम क्षमता वाला 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.