नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्चट किया गया है. यह पैंटोन कलर हैं, जो देखने में काफी वाइब्रेंट लगते हैं. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही 6500 एमएएच की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश भी दिया गया है.
इस फोन को एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 47,999 रुपये है. बता दें कि यह लॉन्च कीमत है, जो आमतौर पर इसकी रेगुलर कीमत से कम होती है. इस फोन के साथ 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी मिल रहा है. इस फोन की सेल 11 जून से शुरू होगी. इसकी सेल फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी. इसे पैनटोन चिकोरी कॉफी, पैनटोन स्टॉर्मी सी और पैनटोन जिनफैंडेल कलर में खरीदा जा सकेगा.
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित हेलो यूआई पर चलता है. इसमें 6.8 इंच का एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक की है. इसमें वॉटर टच फीचर मौजूद है, जो गीली उंगली के साथ भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देता है. धूल और पानी से फोन को बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मौजूद है.
यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर मौजूद है. इसमें 12 जीबी की रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है, जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी शूटर है. वहीं, दूसरा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और तीसरा 50 मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिाय गया है.
फोन में 6500 एमएएच की बटैरी दी गई है, जो 90W (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-C पोर्ट, जीपीएस आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.