menu-icon
India Daily

WhatsApp पर चैट बैकअप करते समय नहीं किया ये काम? हैक हो जाएगा डाटा

WhatsApp पर अगर आप चैट बैकअप कर रहे हैं तो उसे एन्क्रिप्ट करना भी जरूरी है. यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं और यह क्यों जरूरी है, ये भी बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
WhatsApp पर चैट बैकअप करते समय नहीं किया ये काम? हैक हो जाएगा डाटा
Courtesy: AI

नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp आज के समय में एक अहम जरूरत बन गया है. आजकल तो लोग ऑफिस का काम भी इसी पर करने लगे हैं. WhatsApp के जरिए चैट, काम की बातें, वर्क ग्रुप, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, फोटो शेयरिंग, वीडियो शेयरिंग आदि जैसे काम किए जा सकते हैं. यह ऐप आपके मैसेजेज को एंड टू एंड एनक्रिप्टेड रखती है. इसके साथ ही कंपनी आपकी चैट को बैकअप करने की भी सुविधा देती है. 

अगर आप नियमित रूप से अपनी WhatsApp चैट का बैकअप ले रहे हैं, तो प्राइवेसी भी आपके लिए जरूरी होनी चाहिए. इसके लिए आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप ऑन करना चाहिए और यही आपकी प्रायोरिटी भी होनी चाहिए. 

WhatsApp चैट बैकअप को सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ती है?

अगर आप WhatsApp चैट का बैकअप ले लेते हैं, तो आप उन्हें कभी भी रिस्टोर कर सकते हैं. जब आप उन चैट का बैकअप Google Drive या iCloud पर लेते हैं, तो वो अनसिक्योर हो जाते हैं. यह तब तक सिक्योर नहीं होंगे, जब तक कि आप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप ऑन न करें.

अगर आप गलती से भी यह स्टेप छोड़ देते हैं, तो आपकी चैट असुरक्षित रह जाती हैं. अगर यह बैकअप किसी दूसरे के हाथ लग जाए तो इनका इस्तेमाल गलत तरह से भी किया जा सकता है. यह एक बड़ा रिस्क है, खासकर तब जब आपकी बातचीत कई सालों पुरानी हो.

चैट को कैसे करें एन्क्रिप्ट:

  • सबसे पहले WhatsApp ओपन करें.

  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं. फिर प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें. वहीं, अगर आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो तीन डॉट्स पर टैप करें.

  • इसके बाद Chats पर जाएं. फिर Chat Backup पर टैप करें.

  • यहां आपको End-to-End Encrypted Backup का ऑप्शन दिखाई देगा. 

  • इस ऑप्शन पर टैप करें और सभी निर्देशों का पालन करें.

  • इसके बाद एक मजबूत पासवर्ड बनाएं या एन्क्रिप्शन की (key) को सावधानी से सुरक्षित रखें.

एक बार जब आप इसे चालू कर लेते हैं, तो आपके द्वारा लिया गया हर बैकअप मजबूत एन्क्रिप्शन के साथ लॉक हो जाता है.