MG Comet EV: भारत में आए दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आए दिन कई कंपनियों की ओर से नई नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की जा रही है. मौजूदा समय में जो लोग कार खरीदने का मन बना रहे हैं वह लोग भी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर विचार कर रहे हैं.
अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने वाले हैं जिसे एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर की माइलेज का दावा किया गया है.
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) एक बेहतर विकल्प हो सकता है. कंपनी ने इस कार को तीन वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है. इस कार का पहला वेरिएंट Pace, दूसरा Play और तीसरा Plush है. इस कार की अगर हम शुरुआती कीमत की बात करें तो वह 7.98 लाख रुपए है. वहीं, टॉप मॉडल में जाने पर इसकी कीमत 9.98 लाख रुपए तक है.
एमजी कॉमेट ईवी कार में दो दरवाजे है और इस कार में 17.3 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया गया है. इसके साथ ही इसमें 42 पीस की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने वाला रियर व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है. इस कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए 3.3 kW का चार्जर दिया गया है. कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी पैक 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है.
एमजी कॉमेट ईवी कार को लेकर कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि एक बार में फुल चार्ज होने पर 230 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है. इस कार में 230 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज के साथ 100 किलोमीटर की टॉप स्पीड मिलती है.
इस कार की फीचर्स की अगर हम बात करें तो इस 4 सीटर कार में 10.25 इंच का डुअल इंटीग्रेटेड डिजिटल स्क्रीन सेटअप है जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम विद एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और दूसरा डिजिटल ड्राइवर डिस्पले है. इसके साथ ही इस कार में एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, कीलेस एंट्री और 55 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स है.