menu-icon
India Daily

1 जुलाई से लागू हो जाएगी न्याय संहिता, साइबर अपराधों में क्या-क्या होंगे बदलाव? देख लें पूरी लिस्ट

Tips To Avoid Fraud: साइबर क्राइम के मामले बहुत तेजी से बढ़ गए हैं और लोग इनमें फंसते ही जा रहे हैं. किसी का पैसा लूटा जा रहा है और तो किसी फोटो वायरल की जा रही है. इस तरह से बचने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है. इसके साथ ही न्याय संहिता में भी 1 जुलाई से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं.

India Daily Live
1 जुलाई से लागू हो जाएगी न्याय संहिता, साइबर अपराधों में क्या-क्या होंगे बदलाव? देख लें पूरी लिस्ट
Courtesy: Canva

Tips To Avoid Fraud: साइबर क्रिमिनल्स इतने शातिर हो चुके हैं कि वो लोगों को ठगने कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कभी फेक मैसेज तो कभी जाली ईमेल, तो कभी डिजिटल अरेस्ट का भी सहारा लेते हैं. साइबर क्राइम इतना बढ़ चुका है हर दूसरा व्यक्ति इसका शिकार हो गया है. लोगों के अकाउंट से उनका पैसा गायब हो रहा है तो किसी की पर्सनल फोटोज को लीक कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है. 

इस तरह के क्राइम तो रोकना अब जरूरी हो गया है. जब-जब लोग किसी एक स्कैम के प्रति जागरुक होते हैं तो स्कैमर्स एक नया तरीका लेकर आ जाते हैं. ऐसे में इन्हें जड़ से खत्म करना बेहद ही जरूरी हो चला है. बता दें कि 1 जुलाई से न्याय संहिता लागू हो जाएगी और इसमें साइबर क्राइम को लेकर कई बदलाव होने जा रहे हैं. ये बदलाव क्या-क्या होंगे, चलिए जानते हैं. 

साइबर अपराध को लेकर भारतीय न्याय संहिता के नियम: 

  • किसी महिला की सहमति के बिना उसके पर्सनल काम या एक्ट की तस्वीरें खींचना, तस्वीर खींचने के लिए उकसाना या उन्हें पब्लिश कर देना दंडनीय होगा. (धारा 77)

  • फिजिकल तौर पर पीछा करना या ऑनलाइन तरीके से किसी का पीछा करना दोनों ही अपराध दंडनीय है. (धारा 78)

  • किसी अश्लील कंटेंट को ऑनलाइन पब्लिश करना या सर्कुलेट करना भी दंडनीय होगा. (धारा 294)

  • ईमेल स्पूफिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराध दंडनीय हैं. (धारा 111,336)

  • किसी व्यक्ति का पासवर्ड चोरी, फर्जी वेबसाइट बनाना और साइबर धोखाधड़ी के अपराध दंडनीय होंगे. (धारा 111,318)

साइबर क्राइम से बचने का तरीका: 

  • यह सुनिश्चित करें कि आपका सिस्टम अप टू डेट हो. 

  • इंटरनेट सिक्योरिटी सूट की फुल सर्विस का इस्तेमाल करें. 

  • सिक्योर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें. 

  • अपने अकाउंट के पासवर्ड स्ट्रॉन्ग रखें. 

  • फ्रॉड ईमेल्स और पॉप-अप्स से बचकर रहें. 

  • आईडेंटिटी थ्रेट्स से खुद को बचाकर रखें. 

  • सोशल मीडिया सेटिंग्स को चेंज करें और अपनी निजी जानकारी को Only Me पर रखें. 

  • ब्राउजर पर पासवर्ड सेव करने की आदत को छोड़ दें. 

  • इंटरनेट पर मौजूद हर चीज पर भरोसा न करें.