menu-icon
India Daily

Jiobharat 4G फोन अब मात्र 299 रुपए में! जानिए कैसे और कहां मिलेगी ये शानदार डील, लिमिटेड पीरियड ऑफर

 रिलायंस जियो ने 10 साल पूरे होने पर 'जियोभारत' 4G फोन पर एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है. रीचार्ज कैशबैक/बेनिफिट के जरिए यह फोन ग्राहकों को केवल 299 की प्रभावी कीमत पर मिलेगा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Jiobharat 4G फोन अब मात्र 299 रुपए में! जानिए कैसे और कहां मिलेगी ये शानदार डील, लिमिटेड पीरियड ऑफर
Courtesy: @nirmaltv

भारत में अपनी सेवाओं के 10 साल पूरे होने के अवसर पर रिलायंस जियो ने त्योहारों के मौसम के लिए एक सीमित समय का खास 'एनिवर्सरी ऑफर' लॉन्च किया है. इसके तहत 'जियोभारत' 4G फीचर फोन की प्रभावी कीमत घटाकर महज 299 रुपये कर दी गई है. कंपनी का मुख्य उद्देश्य देश के उन करोड़ों 2G यूजर्स को आकर्षित करना है जो अभी भी पुराने नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें किफायती 4G कनेक्टिविटी पर अपग्रेड करना है.

299 रुपए में कैसे मिलेगा जियोभारत फोन

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को शुरुआत में 1,499 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि, इस खरीदारी के साथ जियो ग्राहकों को अगले 6 महीनों के लिए मुफ्त रीचार्ज बेनिफिट दे रहा है, जिसकी कीमत लगभग 1,200 रुपये (प्रति माह 200 रुपये के हिसाब से) है. जब आप इस कुल रीचार्ज मूल्य को शुरुआती कीमत से घटाते हैं, तो फोन की प्रभावी लागत केवल 299 रुपये रह जाती है. इस प्लान में हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी कॉलिंग मिलेगी.

जियोभारत फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

जियोभारत सीरीज के अंतर्गत JioBharat A1, B1, B2 और B3 जैसे कई मॉडल शामिल हैं. यह फोन पारंपरिक कीपैड पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आधुनिक फीचर्स का शानदार संतुलन है. इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2,000mAh की दमदार बैटरी और जियो के 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स इसमें एचडी वॉइस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं.

कॉलिंग, JioTV, जियोहॉटस्टार जैसी सुविधाएं

यह फोन सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं है. इसमें जियोटीवी (JioTV) के जरिए 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, फिल्में और जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट देखने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, जियोपे (JioPay) के जरिए साउंड बॉक्स अलर्ट के साथ आसानी से डिजिटल यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है. सुरक्षा के लिए इसमें जियो सेफ्टी शील्ड जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.