पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वतन वापस लौटने से पहले बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलने लगा है. बुधवार 18 नवंबर देर रात शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थकों ने चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया. बता दें कि शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद से भारत में रह रही हैं. उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है. इसके लिए उनके वकीलों ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की है. बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े मामले में पिछले साल हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी. हसीना की वापसी की कोशिशों और अवामी लीग के विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. लगातार हो रही आगजनी, बम धमाकों और झड़पों ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के सामने कानून-व्यवस्था की नई चुनौती खड़ी कर दी है. देखिए हमारी विशेष रिपोर्ट...