menu-icon
India Daily

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, OPPO फोन पर भारी छूट

Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. वहीं कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा. इसमें फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक और एलिजिबल फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, OPPO फोन पर भारी छूट
Courtesy: Flipkart

नई दिल्ली: Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. वहीं कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा. इसमें फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक और एलिजिबल फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर शामिल हैं. सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, होम अप्लायंसेज और दूसरी कई कैटेगरी में ऑफर्स देखने को मिलेंगे.

सेल के दौरान कुछ एलिजिबल एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स से खरीदारी करने पर 10 फीसद तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर भी अतिरिक्त बचत का फायदा दिया जा रहा है. इसके अलावा सुपर मनी से पहली ट्रांजेक्शन करने पर कैशबैक जैसे पेमेंट ऑफर्स भी मिलेंगे. हालांकि, डिस्काउंट की शर्तें और सीमा अलग-अलग हो सकती हैं.

OPPO फोन पर मिलेंगे बड़े डिस्काउंट:

OPPO ने भी बिग बिलियन डेज के लिए कुछ फोन की कीमतें पहले ही सामने ला दी हैं. OPPO Find X9 Ultra की कीमत 1,69,999 रुपये से घटकर 1,53,000 रुपये बताई गई है. यानी करीब 17,000 रुपये की सीधी बचत होगी. फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 7050 एमएएच बैटरी और 100 वॉट चार्जिंग की सुविधा दी गई है. इसमें हैसलबैल्ड कैमरा सिस्टम दिया गया है. 

Find X9s और K14 Series भी मिल रहे सस्ते:

OPPO Find X9s 84,999 रुपये की जगह करीब 72,000 रुपये में उपलब्ध होगा. इसमें 6.59 इंच 120Hz एमोलेड डिस्प्ले, डायमेंसिटी 9500s चिप और 7025 एमएएच बैटरी के साथ 80W चार्जिंग है. वहीं, OPPO K14 Lite की कीमत 16,999 रुपये से घटकर 14,999 रुपये हो गई है. वहीं, OPPO K14x 5G की कीमत 18,999 रुपये से घटकर 16,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा OPPO K14 5G की कीमत 25,999 रुपये से घटकर 23,499 रुपये बताई गई है. OPPO K14x 5G में 120Hz डिस्प्ले, डायमेंसिटी 6300 और 6500 एमएएच बैटरी दी गई है, जबकि OPPO K14 5G में 7000 एमएएच बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है.

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान:

सेल में दिख रही कीमत और बैंक डिस्काउंट को जोड़कर अंतिम कीमत और कम हो सकती है. हालांकि, हर ऑफर सभी प्रोडक्ट पर लागू हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, कूपन, एक्सचेंज वैल्यू और टर्म्स जरूर चेक करें.